अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को देख भड़के लोग, बोले- ऐश्वर्या आपकी बहू है आपने तो उसे साइडलाइन ही कर दिया

Amitabh Bachchan did not give credit to aishwarya rai: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिनों कोई ना कोई ऐसा पोस्ट कर देते हैं जिसकी वदज से वह लाइमलाइट में आ जाते हैं, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसकी वजह से लोग उनपर नाराज होते नजर आ रहे हैं जी हां, इस पोस्ट के देखने के बाद फैन्स ने तो ऐश्वर्या राय के सपोर्ट में लंबी लाइन लगा दी है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह बताते हैं कि कजरा रे गाने को 19 साल हो चुके हैं। इस गाने के लिए वह खुद को और अपने बेटे अभिषेक बच्चन को क्रेडिट देते नजर आ रहे हैं, लेकिन वह अपनी बहू और इस गाने की जान ऐश्वर्या राय का जिक्र भी नहीं करते हैं। बिग बी अपनी इस पोस्ट में लिखते हैं- यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि यह आज भी लोगों का ध्यान और प्यार इस गाने को मिलता है।और भय्यू गीत के साथ सबसे अच्छे पल थे वह, जब हमने मंच पर लाइव डांस किया था...
बता दें कि यह गाना बंटी और बबली फिल्म का है फिल्म में अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या तीनों का ही अहम किरदार था, लेकिन अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या को क्रेडिट नहीं दिया जिसे देख फैन्स गुस्से से लाल हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-आपने ऐश्वर्या को टैग नहीं किया जिससे फैन्स को काफी निराशा हुई है। असलियत में तो ऐश्वर्या लीड एक्ट्रेस थीं और आप दोनों सपोर्टिंग डांसर थे। तो वहीं तीसरे ने लिखा ऐश्वर्या आपकी बहू है फैमिली ने तो उन्हें साइडलाइन कर दिया है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या नहीं होती तो यह सॉन्ग भी हिट नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications