..................... Sunny Deol Accused of Cheating and Extortion By Producer Sorav Gupta - Hindi Filmibeat

Sunny Deol पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, एक नहीं दो प्रोड्यूसर्स ने लगाए जालसाजी और पैसा वसूली के इल्जाम

sunny deol

Sunny Deol Cheating Case: फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने एक्टर सनी देओल पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। हाल ही में, निर्माता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और उन्होंने एक्टर पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी का आरोप लगाया।

सौरव गुप्ता ने दावा किया कि देओल ने 2016 में एक फिल्म के लिए उनसे 4 करोड़ रुपये एडवांस में लिए थे, लेकिन उन्होंने कभी फिल्म नहीं की। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार गुप्ता ने कहा, "हमने उन्हें ₹1 करोड़ एडवांस में दिए थे, लेकिन मेरी फिल्म शुरू करने के बजाय, उन्होंने पोस्टर बॉयज़ (2017) की शूटिंग करने का ऑप्शन चुना।"

उन्होंने आगे कहा- "वह मुझसे और पैसे मांगते रहे और अब तक मेरे ₹2.55 करोड़ सनी जी के खाते में हैं। उन्होंने मुझे दूसरे डायरेक्टर को पैसे देने, फिल्मिस्तान स्टूडियो बुक करने और एक एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर रखने के लिए भी मजबूर किया।"

निर्माता ने आगे आरोप लगाया कि सनी देओल ने 2023 में उनकी कंपनी के साथ एक एग्रीमेंट किया और कहा, "जब हमने एग्रीमेंट पढ़ा, तो हमने देखा कि उन्होंने तो पन्ना ही बदल दिया बीच वाला, जहां पर फीस का अमाउंट ₹4 करोड़ को बढ़ा कर ₹8 करोड़ कर दिया और प्रोफिट को ₹2 करोड़ कर दिया।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन भी शामिल हुए, जो जानवर (1999) और अंदाज (2003) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दर्शन ने गुप्ता को अपना समर्थन भी दिया और दावा किया कि सनी देओल ने उनके साथ भी ऐसा ही किया। सुनील दर्शन ने कहा-"सनी देओल ने मेरी फिल्म अजय (1996) के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए राइट्स खरीदे और पूरी पेमेंट नहीं की। बाकी की पेमेंट कभी हुई ही नहीं।"

दर्शन ने आगे कहा- "बाद में, सनी ने मुझसे उनके साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रिक्वेस्ट की और कहा कि 'मुझ पर विश्वास करो, मेरी मदद करो', और मुझे फिर से पेमेंट करने के लिए राजी किया।"

सनी देओल को आखिरी बार गदर 2 में देखा गया था। अगस्त 2023 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में अमीषा पटेल भी थीं और यह ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसके बाद, देओल जल्द ही अपनी 1997 की फ़िल्म बॉर्डर के सीक्वल में नज़र आएंगे। बॉर्डर 2 में न केवल सनी देओल वर्दी में वापसी करेंगे, बल्कि इसमें आयुष्मान खुराना भी होंगे।

इस महीने की शुरुआत में, सनी देओल रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बॉर्डर 2 के बारे में बात करते हुए नज़र आए और कहा, "मैंने भी सुना है कि वे बॉर्डर 2 बना रहे हैं। हम इसे बहुत पहले, 2015 में शुरू करने वाले थे। लेकिन फिर मेरी फ़िल्में फ्लॉप हो गईं, इसलिए लोग इसे बनाने से डर गए। अब, हर कोई इसे बनाना चाहता है।" देओल इस साल अक्टूबर में फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read more about: sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X