..................... Bollywood 30 june live news: Bollywood congratulate team India, Kalki 2898ad has a bumper collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद गदगद हुआ बॉलीवुड, कल्कि 2898 एडी का बंपर कलेक्शन

Bollywood 30 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप मैच में भारत की जीत की। बता दें कि 29 जून को भारत ने आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी इंडिया के नाम की है। इस जीत के बाद बॉलीवुड सितारों का दिल गदगद हो गया है। सलमान खान, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर समेत कई नामी सितारों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। वहीं दूसरी तरफ कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) का ताबड़तोड़ कलेक्शन देखा जा सकता है।

हाल ही में कुछ तस्वीरें विराट कोहली (Virat Kohli) की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा को कॉल करते हैं। पहले तो वह अनुष्का से बात करते हैं वहीं अनुष्का भी विराट और पूरी टीम को जीत की बधाई देती हैं, लेकिन उसके बाद विराट अपने बच्चों से बात करना शुरू कर देते हैं। विराट पहले अपने 4 महीने के बेटे अकाय से बात करते हैं वह अकाय को हंसाने की कोशिश करते हैं। कभी वह शेर बनकर बेटे को खुश करते हैं तो कभी वह चीता बनकर बच्चों को खुश करते नजर आते हैं।

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 67.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 220 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया है।

LIVE Feed
  • Jun 30, 2024 9:01 PM

    अरमान मलिक की दूसरी बीवी ने दिया अजीबोगरीब बयान

    बिग बॉस ओटीटी 3 के हालिया एपिसोड में से एक वीडियो में अरमान मलिक और उनकी पत्नियां पायल और कृतिका शो की दूसरी कंटेस्टेंट पौलमी दास से बात करते हुए नज़र आए। वीडियो की शुरुआत में पौलमी ने उन तीनों से पूछा कि क्या वे एक-दूसरे का तौलिया इस्तेमाल करते हैं। इस पर, अरमान ने कहा: "कर लेते हैं भाई, मियां बीवी है क्यों नहीं कर लेंगे। क्यू? नहीं करना चाहिए?"

    अरमान मलिक की दूसरी बीवी ने दिया अजीबोगरीब बयान
  • Jun 30, 2024 8:55 PM

    कब रिलीज होगा कल्कि का पार्ट 2?

    कल्कि 2898 AD के पहले पार्ट में फिल्म के कैरेक्टर और स्टोरी लाइन का इंट्रोडक्शन दिया गया था जो कि भविष्य में घटित होने वाली फिल्म है। प्रभास भैरव की भूमिका निभा रहे हैं जो एक बाउंटी हंटर है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाग अश्विन ने फैंस के साथ लाइव चैट में बताया कि दूसरे पार्ट को रिलीज़ होने में कितने साल लगेंगे।

    कब रिलीज होगा कल्कि का पार्ट 2?
  • Jun 30, 2024 8:53 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग के बीच से समय निकालकर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। प्रियंका चोपड़ा की पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की मस्ती टाइम की झलक देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस खुश हो रहे हैं।

  • Jun 30, 2024 2:31 PM

    हवाई जहाज उड़ाते नजर आए कपिल शर्मा, लोग बोले- भाई यहां कॉमेडी मत करना वरना भारी पड़ जाएगा...

    कपिल शर्मा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा कॉमेडी नहीं बल्कि हवाई जहाज उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा को-पायलट की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। पहले वह वीडियो की तरफ देखते हैं फिर हंसते हुए जहाज उड़ाने की तैयारी करते हैं। कपिल ऊंची उड़ान भरते हुए खूबसूरत वादियों की झलकियां दिखाते नजर आ रहे हैं। और फिर वह लैंड करने की कोशिश करते हैं।

    हवाई जहाज उड़ाते नजर आए कपिल शर्मा, लोग बोले- भाई यहां कॉमेडी मत करना वरना भारी पड़ जाएगा...
  • Jun 30, 2024 1:33 PM

    BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक की पहली पत्नी को लगा झटका, बिग बॉस के घर से बेघर हुईं पायल मलिक!

    बता दें कि इस बार सात कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। दरअसल शो में देखा गया था बिग बॉस में 15 कंटेस्टेंट्स पेड़ के पीछे जाकर दो-दो कंटेस्टेंट के नाम लिखते हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं अरमान मलिक, उनकी पत्नी पायल मलिक, साई केतन राव, सना सुल्तान, लव कटारिया, शिवानी कुमारी,दीपक चौरसिया को। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) आज शो से एलिमिनेट हो जाएंगी। हालांकि आज के वीकेंड शो में यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि कौन घर में रहेगा और कौन घर से बाहर जाएगा।

    BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक की पहली पत्नी को लगा झटका, बिग बॉस के घर से बेघर हुईं पायल मलिक!
  • Jun 30, 2024 12:16 PM

    T-20 World Cup: पिता विराट कोहली को रोता देख, बेटी वामिका को सताई चिंता- कह दी दिल छू लेने वाली बात

    अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जहां कई खास पल देखने को मिल रहे हैं जहां खिलाड़ी जीत की खुशी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अनुष्का शर्मा लिखती हैं- 'हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को गले लगाने वाला कोई है, जब उसने खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखा...हां, मेरी बच्ची, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने लगे लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि चैंपियंस - बधाई'

    T-20 World Cup: पिता विराट कोहली को रोता देख, बेटी वामिका को सताई चिंता- कह दी दिल छू लेने वाली बात
  • Jun 30, 2024 10:47 AM

    नशे में धुत उर्फी जावेद ने पैपराजी के सामने उगल दी सच्चाई, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वह हमेशा की तरह अपने लुक्स को परफेक्ट बनाती दिख रही हैं, लेकिन इसी बीच उर्फी कुछ ऐसा कह देती हैं कि खुद पैपराजी भी हैरान रह जाते हैं। जी हां, जैसे ही उर्फी जावेद रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं। पैपराजी उनकी तस्वीर खींचना शुरू कर देते है। यह देख उर्फी कहती हैं कि आज नहीं आज बहुत पी रखी है प्लीज...

    नशे में धुत उर्फी जावेद ने पैपराजी के सामने उगल दी सच्चाई, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
  • Jun 30, 2024 9:31 AM

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की 16वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

    चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 16वें दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 16 वें दिन मात्र 0.88 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन इस हिसाब से 57.13 करोड़ रुपये हुआ है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अभी आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है।

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की 16वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
  • Jun 30, 2024 9:04 AM

    T20 World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न, विराट कोहली का भांगड़ा देख दीवाने हुए फैन्स, देखें VIDEO

    वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया भी जीत का जश्न मनाती नजर आ रही है। जी हां, खिलाड़ी इस जीत का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया तुनक तुनक तुन तारा रा रा पंजाबी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मिलकर जमकर डांस किया है।

    T20 World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न, विराट कोहली का भांगड़ा देख दीवाने हुए फैन्स, देखें VIDEO
  • Jun 30, 2024 8:55 AM

    Kalki 2998 AD BOC Day 3: 'कल्कि 2898 एडी' ने मचाई धूम, तीसरे दिन 200 करोड़ के पार गई कमाई

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 67.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 220 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया है।

    Kalki 2998 AD BOC Day 3: 'कल्कि 2898 एडी' ने मचाई धूम, तीसरे दिन 200 करोड़ के पार गई कमाई
  • Jun 30, 2024 8:53 AM

    बेटे अकाय के साथ बच्चे बने विराट कोहली, जीत के बाद किया अनुष्का को फोन तो कैमरे में कैप्चर हो गईं ये तस्वीरें

    हाल ही में कुछ तस्वीरें विराट कोहली (Virat Kohli) की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा को कॉल करते हैं। पहले तो वह अनुष्का से बात करते हैं वहीं अनुष्का भी विराट और पूरी टीम को जीत की बधाई देती हैं, लेकिन उसके बाद विराट अपने बच्चों से बात करना शुरू कर देते हैं। विराट पहले अपने 4 महीने के बेटे अकाय से बात करते हैं वह अकाय को हंसाने की कोशिश करते हैं। कभी वह शेर बनकर बेटे को खुश करते हैं तो कभी वह चीता बनकर बच्चों को खुश करते नजर आते हैं।

    बेटे अकाय के साथ बच्चे बने विराट कोहली, जीत के बाद किया अनुष्का को फोन तो कैमरे में कैप्चर हो गईं ये तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X