BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक की पहली पत्नी को लगा झटका, बिग बॉस के घर से बेघर हुईं पायल मलिक!

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस का शो जब से आया है। तब से लाइमलाइट में बना हुआ है। हर कोई इस शो का दीवाना है। इस बार नए सीजन के साथ ही नए होस्ट और नए नियम भी देखने को मिल रहे हैं। लेकिन जो हमेशा से चलता चला आ रहा है वो है घर का विवाद और एलिमिनेशन। दरअसल हाल ही में द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर से एक सदस्य बेघर हो चुका है। चलिए जानते हैं कि किस पर लटकी थी एलिमिनेशन की तलवार और कौन हुआ घर से बेघर।
सात कंटेस्टेंट्स पर लटक रही एलिमिनेशन की तलवार
बता दें कि इस बार सात कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। दरअसल शो में देखा गया था बिग बॉस में 15 कंटेस्टेंट्स पेड़ के पीछे जाकर दो-दो कंटेस्टेंट के नाम लिखते हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं अरमान मलिक, उनकी पत्नी पायल मलिक, साई केतन राव, सना सुल्तान, लव कटारिया, शिवानी कुमारी,दीपक चौरसिया को।
घर से बेघर होंगी पायल!
वहीं रिपोर्ट्स की माने तो अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) आज शो से एलिमिनेट हो जाएंगी। हालांकि आज के वीकेंड शो में यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि कौन घर में रहेगा और कौन घर से बाहर जाएगा।
यूजर्स के जमकर आए रिएक्शन
फिलहाल तो बता दें कि पायल मलिक (Payal Malik) के घर से बेघर होने की खबर सुन लोग तो हैरान ही रह गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या यकीन नहीं हो रहा। हम तो उसे टॉप 2 में देख रहे थे तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-पायल तो अच्छा खेल रही थी उसे क्यों निकाल दिया।
बता दें कि शो में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए थे। पायल और कृतिका को साथ में देख कई लोगों ने कृतिका को धोखेबाज भी कहा है। ्अब देखना ये होगा कि अगर पायल इस घर से जा रही हैं तो अरमान और कृतिका का बॉन्ड स्क्रीन पर कैसा दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications