बेटे अकाय के साथ बच्चे बने विराट कोहली, जीत के बाद किया अनुष्का को फोन तो कैमरे में कैप्चर हो गईं ये तस्वीरें

virat kohli

Virat Kohli Called Wife Anushka Sharma after winning the T20 World Cup: 29 जून को भारत ने आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी इंडिया के नाम की है। टीम इंडिया ने 7 रन से साउथ अफ्रीका को हराया है। इस जीत के बाद हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है और पूरे देश में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। बता दें कि टीम लंबे समय से परिवार से दूर थी वहीं मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों ने अपने परिवार को सबसे पहले कॉल किया है।

विराट ने किया पत्नी अनुष्का और बच्चों को कॉल
हाल ही में कुछ तस्वीरें विराट कोहली (Virat Kohli) की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा को कॉल करते हैं। पहले तो वह अनुष्का से बात करते हैं वहीं अनुष्का भी विराट और पूरी टीम को जीत की बधाई देती हैं, लेकिन उसके बाद विराट अपने बच्चों से बात करना शुरू कर देते हैं। विराट पहले अपने 4 महीने के बेटे अकाय से बात करते हैं वह अकाय को हंसाने की कोशिश करते हैं। कभी वह शेर बनकर बेटे को खुश करते हैं तो कभी वह चीता बनकर बच्चों को खुश करते नजर आते हैं।

फैन्स ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि विराट की ये क्यूट फेस बनाती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैन्स तो इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- कितनी प्यारी तस्वीरें हैं विराट अपने परिवार से कितना अच्छा कनेक्शन रखते हैं। तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा इस जीत ने दिल खुश कर दिया है। आपको बता दें कि विराट कोहली के बेटे का जन्म इसी साल 15 फरवरी को लंदन में हुआ था, लेकिन अभी तक विराट कोहली ने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X