Bollywood Hindi News Live: सोनाक्षी-जहीर की अनसीन तस्वीरें वायरल, शूरा-अरबाज को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर

Bollywood 3 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बता दें कि इन दिनों सोनाक्षी हनीमून पर गई हैं जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बड़ी खबर शूरा खान और अरबाज खान की ओर से आ रही है। दरअसल बीते दिन दोनों क्लीनिक के बाहर नजर आए जिसके बाद लोगों को लगने लगा है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।

शूरा हाल ही में अपनी गर्ल्स गैंगे के साथ लंदन वेकेशन मनाकर आई हैं। वहीं आते ही शूरा खान पति अरबाज खान के साथ नजर आईं, लेकिन दोनों क्लीनिक के बाहर दिखाई दिए। साथ ही शूरा खान के फेस पर एक हल्की सी मुस्कान देखी जाती है। शॉर्ट्स और टी शर्ट पहने शूरा खान पति अरबाज खान का हाथ पकड़े चलती नजर आती हैं। पैपराजी ने जैसे ही दोनों को क्लीनिक के बाहर देखा वह चिल्लाने लगते हैं खुशखबरी है क्या ? बता दें कि दोनों की शादी को 6 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब लोगों को लगने भी लगा है कि शायद शूरा प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति जहीर इकबाल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जहीर साथ हनीमून पर गई हैं। कभी वह पूल में नहाती नजर आती हैं तो कभी सोनाक्षी जहीर के साथ कोजी होती दिख रही हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह पति जहीर के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों का बॉन्ड बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है।

LIVE Feed
  • Jul 3, 2024 8:02 PM

    ब्रिष्टि समद्दार की बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री पर भड़के लोग

    बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। दावा है कि ब्रिष्टि समद्दार इस शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि, दर्शक ब्रिष्टि समद्दार की एंट्री से बिल्कुल खुश नहीं है। लोग मेकर्स के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।

  • Jul 3, 2024 8:02 PM

    बिग बॉस ओटीटी 3 में बनी पहली जोड़ी

    बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल और नैजी की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच कनेक्शन बन रहा है और अब दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस थोड़े एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Jul 3, 2024 8:01 PM

    अनुपमा में गौरव खन्ना का होगा डबल रोल

    टीवी सीरियल अनुपमा में महाट्विस्ट आने वाला है। दावा है कि सीरियल में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का डबल रोल होगा। यानी शो में अब दो अनुज होंगे और इस तरह अनुपमा और अनुज की जिंदगी में खूब सारा ड्रामा होगा। ये ट्विस्ट शो की टीआरपी बढ़ा सकता है।

  • Jul 3, 2024 8:01 PM

    अनुपमा एक्ट्रेस जसवीर कौर के हाथ लगा नया शो

    टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर इन दिनों टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में नजर आ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस के हाथ एक नया शो लग गया है। जसवीर सीरियल मिश्री में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने खुद सेट से कुछ फोटोज शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस को दी है।

  • Jul 3, 2024 8:01 PM

    लाफ्टर शेफ के सेट पर भारती सिंह ने मनाया बर्थडे

    भारती सिंह (Bharti Singh) आज 40 साल की हो गई है। भारती अपने बर्थडे के मौके पर काम करती हुई नजर आईं। वह लाफ्टर शैफ के सेट पर पहुंचीं। यहां पर सेट पर मौजूद तमाम सितारों ने भारती सिंह का बर्थडे शानदार अंदाज में मनाया।

  • Jul 3, 2024 7:59 PM

    ये हसीना हुई बिग बॉस के घर से बेघर

    कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है और कहने की जरूरत नहीं है कि यह शो अपने एक्साइटेड फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    ये हसीना हुई बिग बॉस के घर से बेघर
  • Jul 3, 2024 7:56 PM

    ED ने इन फेमस टीवी सितारों को भेजा समन

    ताजा खबरों के अनुसार, क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही को ईडी ने तलब किया है, और वे ऑक्टा एफएक्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। इससे पहले, ईडी ने एक्ट्रेस निया शर्मा को भी तलब किया था, जिन पर भी ऐप को बढ़ावा देने का आरोप है।

    ED ने इन फेमस टीवी सितारों को भेजा समन
  • Jul 3, 2024 7:55 PM

    फैन का दावा- 'कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा पर करवाया काला जादू

    हाल ही में, यूएसए से एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की एक फैन मीनू वासुदेवन ने शेयर किया कि मल्होत्रा ​​के एक फैन पेज ने उनके साथ धोखाधड़ी की, जिससे उन्हें 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

    फैन का दावा- 'कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा पर करवाया काला जादू
  • Jul 3, 2024 7:54 PM

    आठ साल बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद की हुई बॉलीवुड में एंट्री?

    पाकिस्तानी स्टार फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर आरती बागड़ी की डायरेक्टेड आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

    आठ साल बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद की हुई बॉलीवुड में एंट्री?
  • Jul 3, 2024 7:53 PM

    कंटेस्टेंट्स पर लगाम नहीं लगा पा रहे बिग बॉस मेकर्स

    रियलिटी शो के शौकीन दर्शक जानते हैं कि बिग बॉस अपने नियमों को लेकर कितने सख्त हैं और नियम तोड़ने वालों को अक्सर सजा दी जाती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नियम क्या तोड़ा गया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि शो के मेकर्स ने शो में नियम के एक महत्वपूर्ण उल्लंघन को नजरअंदाज कर दिया है।

    कंटेस्टेंट्स पर लगाम नहीं लगा पा रहे बिग बॉस मेकर्स
  • Jul 3, 2024 7:52 PM

    Anupamaa की होने वाली है मौत?

    हम देखेंगे कि आध्या को अनुज और अनु की यह नजदीकियां पसंद नहीं आएंगी। इसलिए, उन्हें अलग करने के लिए वह आत्महत्या करने की कोशिश करेगी लेकिन अनु उसे बचाने की कोशिश करेगी और ऐसा करके वह अपनी जान जोखिम में डाल देगी। जस्ट शोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, हम देख सकते हैं कि अनु बच जाएगी लेकिन वह लापता हो जाएगी।

    Anupamaa की होने वाली है मौत?
  • Jul 3, 2024 4:08 PM

    5 भाषाएं, 14 ब्लॉकबस्टर सीरीज और फिल्में, प्राइम डे 2024 पर होगा सबसे बड़ा धमाका

    प्राइम मेंबर्स 20 और 21 जुलाई को इंडिया में प्राइम डे 2024 के मौके पर लेटेस्ट और सबसे एंटीसिपेटेड लोकल और इंटरनेशनल फिल्मों और सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। साथ ही प्राइम वीडियो चैनल पर नए चैनल और पार्टनर्स के सिलेक्ट सब्सक्रिप्शन पर रोमांचक डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इंडिया का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने 20 से 21 जुलाई को होने वाले प्राइम डे 2024 के लिए 5 भाषाओं में 14 नए इंडियन और इंटरनेशनल सीरीज और फिल्मों का रोमांचक चुनाव किया है।

  • Jul 3, 2024 3:24 PM

    जहीर इकबाल के पिता के खिलाफ किए गए पोस्ट को लव सिन्हा ने किया डिलीट

    ट्वीट में सामने आया था कि वो जहीर इकबाल के परिवार को पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ''कारण बहुत स्पष्ट हैं कि मैं इसमें शामिल क्यों नहीं हुआ, और कुछ लोगों के साथ नहीं जुड़ूंगा, चाहे कुछ भी हो।

  • Jul 3, 2024 2:37 PM

    '100 करोड़ गर्ल' कहलवाने को लेकर क्या बोल गईं मुंज्या एक्ट्रेस शरवरी?

    कल, शरवरी को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सूचना प्लेटफॉर्म IMDb द्वारा भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में भी चुना गया! शरवरी इन दोनों उपलब्धियों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "बड़े सितारे जिनके नाम 100 करोड़ और उससे अधिक की हिट फिल्में दर्ज होती हैं, उन्होंने मुझे हमेशा प्रभावित किया है।

  • Jul 3, 2024 1:58 PM

    कैंसर का पता चलते ही हिना खान से छीन ली गई ये फिल्म?

    ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है और हिना खान के करियर के लिए बेहतरीन साबित हो सकती थी। इस फिल्म में हिना खान बतौर वकील नजर आने वालीं थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बताया जा रहा है कि ब्रेस्ट कैंसर के कारण हिना खान को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। अब इस फिल्म में अदा शर्मा नजर आएंगी। अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

  • Jul 3, 2024 12:04 PM

    किचेन में जल गया इस एक्ट्रेस का हाथ

    दरअसल जन्नत का कहना है कि वो जल गईं हैं। बता दें कि वो इस वक्त एक टीवी शो कर रही हैं जिसका नाम लाफ्टर शेफ्स है, इस शो के दौरान जन्नत जली गई हैं। इस वीडियो में वैनिटी के अंदर जाने से पहले पैपराजी से बात करती दिख रही है।

  • Jul 3, 2024 12:01 PM

    सास-ससुर और ननद को 'Kalki 2898 AD' फिल्म दिखाने ले गईं दीपिका पादुकोण, पति ने की जमकर तारीफ

    जब दीपिका की फिल्म की इतनी तारीफ हो रही है तो पति और ससुराल वाले कैसे इस फिल्म को छोड़ सकते हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और उनके पापा मम्मी और बहन को थिएटर के बाहर देखा गया। दरअसल बीती रात पूरी फैमिली कल्कि 2898 एडी फिल्म देखने के लिए पहुंची थी और फैमिली को दीपिका लेकर आई थीं।

    सास-ससुर और ननद को 'Kalki 2898 AD' फिल्म दिखाने ले गईं दीपिका पादुकोण, पति ने की जमकर तारीफ
  • Jul 3, 2024 9:44 AM

    घर-परिवार के बारे में बातें सुन शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, सोनाक्षी-जहीर की शादी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर भी बात करते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि बेटी की शादी हो गई अब सब अच्छे से हो गया है। भगवान का शुक्र है कि मेरी बेटी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। जो लोग खुश नहीं हैं उनके लिए मेरे पास कहने को कुछ भी नहीं है।

    घर-परिवार के बारे में बातें सुन शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, सोनाक्षी-जहीर की शादी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
  • Jul 3, 2024 8:41 AM

    60 करोड़ भी पार नहीं कर पाई चंदू चैंपियन , अब तक हुआ बस इतना कलेक्शन

    वहीं बात कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की करें तो 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चंदू चैंपियन ने 19वें दिन बस 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 59.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि Kalki 2998 AD के रिलीज होने के बाद फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है।

    60 करोड़ भी पार नहीं कर पाई चंदू चैंपियन , अब तक हुआ बस इतना कलेक्शन
  • Jul 3, 2024 8:39 AM

    Kalki 2998 AD BOC Day 6: 'कल्कि 2898 एडी' ने छठे दिन की बंपर कमाई

    फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 27.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म अभी तक 371 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है।

    Kalki 2998 AD BOC Day 6: 'कल्कि 2898 एडी' ने छठे दिन की बंपर कमाई
  • Jul 3, 2024 8:16 AM

    हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा पति साथ हुईं रोमांटिक, जहीर इकबाल साथ शेयर कीं ऐसी तस्वीरें...

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति जहीर इकबाल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जहीर साथ हनीमून पर गई हैं। कभी वह पूल में नहाती नजर आती हैं तो कभी सोनाक्षी जहीर के साथ कोजी होती दिख रही हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह पति जहीर के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों का बॉन्ड बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है।

    हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा पति साथ हुईं रोमांटिक, जहीर इकबाल साथ शेयर कीं ऐसी तस्वीरें...
  • Jul 3, 2024 8:15 AM

    मां बनने जा रही हैं शूरा खान! अरबाज खान के साथ क्लीनिक के बाहर हुईं स्पॉट तो लोग बोले- 'खुशखबरी है क्या'

    शूरा हाल ही में अपनी गर्ल्स गैंगे के साथ लंदन वेकेशन मनाकर आई हैं। वहीं आते ही शूरा खान पति अरबाज खान के साथ नजर आईं, लेकिन दोनों क्लीनिक के बाहर दिखाई दिए। साथ ही शूरा खान के फेस पर एक हल्की सी मुस्कान देखी जाती है। शॉर्ट्स और टी शर्ट पहने शूरा खान पति अरबाज खान का हाथ पकड़े चलती नजर आती हैं। पैपराजी ने जैसे ही दोनों को क्लीनिक के बाहर देखा वह चिल्लाने लगते हैं खुशखबरी है क्या ? बता दें कि दोनों की शादी को 6 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब लोगों को लगने भी लगा है कि शायद शूरा प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

    मां बनने जा रही हैं शूरा खान! अरबाज खान के साथ क्लीनिक के बाहर हुईं स्पॉट तो लोग बोले- 'खुशखबरी है क्या'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X