एक फैन का दावा- 'Kiara Advani ने Sidharth Malhotra पर करवाया काला जादू, जान से मारने की भी दी धमकी'

Kiara Advani Sidharth Malhotra

Kiara Advani Sidharth Malhotra Relationship: हाल ही में, यूएसए से एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की एक फैन मीनू वासुदेवन ने शेयर किया कि मल्होत्रा ​​के एक फैन पेज ने उनके साथ धोखाधड़ी की, जिससे उन्हें 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

मीनू वासुदेवन ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा पर उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने 'काला जादू' करवाया है। ट्वीट में लिखा था, "प्रिय सिद्धार्थ मल्होत्रा और सभी सिडियंस, मेरा नाम मीनू वासुदेवन है जो यूएसए से है। एक सीरियस घटना हुई है, जिसके बारे में आप सभी को एडमिन अलीज़ा और हुस्ना परवीन, @sidmalhotra.updates के बारे में पता होना चाहिए। अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2023 के बीच, उन्होंने मुझसे 50 लाख रुपये चुराए। 18-24 अक्टूबर 2023 के बीच, उन्होंने यूके में मेरी दोस्त मारिया से 10.5K रुपये चुराए। डिसक्लेमर: इस दौरान की कुछ चैट और सबूत हटा दिए गए हैं। हालांकि, मेरे पास सबूत के तौर पर कुछ जरूरी चीजें हैं।"

मीनू ने घटना की डिटेल देते हुए कई ट्वीट किए और कहा कि कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ को उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी करने के लिए मजबूर किया। ट्वीट में लिखा है, "उन्होंने अपने गुंडों, करण जौहर, शशांक खेतान, अपूर्व मेहता और मनीष मल्होत्रा ​​के साथ मिलकर उनका शारीरिक, यौन और आर्थिक शोषण किया। इसके अलावा, कियारा ने उनके और अपने सभी दूसरे को-एक्टर्स के साथ मिलकर एक्टर को धोखा दिया और सिद्धार्थ पर काला जादू किया।"

मीनू ने स्क्रीनशॉट शेयर किए और लिखा कि जब फैन ने दावा किया कि सिद्धार्थ की जान को खतरा है, तो उसने फैन पेज को सिद्धार्थ से बात करने के लिए वीकली चार्ज का पेमेंट किया।

मीनू ने लिखा, "इसके अलावा, उसने और धर्मा क्रू ने उसके बैंक खाते पर पूरा कंट्रोल कर लिया और धमकी दी कि अगर उसने उन्हें अपना बैंक पासवर्ड और साइन की हुई चेकबुक नहीं दी तो वे उसके परिवार को मार देंगे। अलीजा ने मुझसे 'सिड को बचाने' में मदद करने के लिए कहा। मैंने ऐसा किया और अलीजा ने मुझे सिड की नकली पीआर टीम के सदस्य दीपक दुबे (@magical_master_of_mumbai) से मिलवाया।

उन्होंने आगे से लिखा- "बदले में उसने मुझे कियारा की टीम की एक मुखबिर राधिका (@sidharthdefender) से मिलवाया। वे मुझे सिड और कियारा की हर हरकत के बारे में अंदर की जानकारी देते थे। सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक दावों पर रिएक्शन नहीं दिया है।"

Read more about: kiara advani sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X