कंटेस्टेंट्स पर लगाम नहीं लगा पा रहे Bigg Boss OTT के मेकर्स, खुलेआम स्मोकिंग करता नजर आया ये एक्टर

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने प्रीमियर के बाद से ही चर्चा में है। अरमान मलिक और उनकी शादी से लेकर शिवानी और पोलोमी दास की हालिया लड़ाई तक, यह शो सुर्खियां बटोर रहा है और इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
रियलिटी शो के शौकीन दर्शक जानते हैं कि बिग बॉस अपने नियमों को लेकर कितने सख्त हैं और नियम तोड़ने वालों को अक्सर सजा दी जाती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नियम क्या तोड़ा गया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि शो के मेकर्स ने शो में नियम के एक महत्वपूर्ण उल्लंघन को नजरअंदाज कर दिया है।
वायरल हुए एक वीडियो में रणवीर शौरी को गार्डन एरिया में साई केतन राव से बात करते हुए और स्मोकिंग करते हुए देखा गया। इसे शो के दर्शकों ने लाइव फीड पर देखा और उनमें से कई लोगों को यह पसंद नहीं आया। यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस ने एक्टर को गार्डन एरिया में स्मोकिंग करने के लिए चेतावनी भी नहीं दी थी।
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि शो में कंटेस्टेंट्स के लिए स्मोकिंग करने के लिए एक स्पेशल एरिया है। शो के 16वें सीजन में साजिद खान को भी गार्डन एरिया में धूम्रपान करते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्हें ऐसा करने के लिए फटकार भी लगाई गई थी, जिसके बाद उन्होंने गार्डन एरिया के बाहर नहीं बल्कि स्मोकिंग रूम में स्मोक करना शुरू कर दिया। हालांकि, रणवीर को बिग बॉस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।


Click it and Unblock the Notifications











