Bollywood Hindi News Live: आलिया भट्ट ने रणबीर-राहा संग शेयर कीं वेकेशन फोटोज, इस दिन रिलीज होगी Stree 3

Bollywood 3 January live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी खबरों के बारे में बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखते ही फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। वहीं दूसरी बड़ी खबर भी बॉलीवुड से है। जी हां, फैन्स की पसंदीदा फिल्म स्त्री 3 की घोषणा हो चुकी है। चलिए जानते हैं कि किस दिन रिलीज होगी 'स्त्री 3'।

आलिया भट्ट इन दिनों वेकेशन पर थाईलैंड गई हुई हैं। थाईलैंड में उन्होंने परिवार के साथ वेकेशन मनाया। इस खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कभी वह बेटी राहा संग समय बिताती नजर आ रही हैं तो कभी रणबीर कपूर आलिया को किस करते दिख रहे हैं। कपल की ये प्यारी तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

वहीं फिल्म स्त्री 3 की बात करें तो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं खबरें आ रही हैं कि स्त्री 3 की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। जी हां, बता दें कि 'स्त्री 3' 13 अगस्त साल 2027 को रिलीज होगी। वहीं थामा जो आयुष्मान खुराना की फिल्म है। वह इसी साल दीवाली पर रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

LIVE Feed
  • Jan 3, 2025 7:39 PM

    कैसा दिखता है Virat Kohli और Anushka Sharma का बेटा Akaay Kohli?

    Virat Anushka Second Child Akaay Face: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। इस जोड़े ने हमेशा अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखा है। उन्होंने कभी भी कोई प्राइवेट फोटो शेयर नहीं की और न ही अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में ज्यादा जिक्र किया।

    कैसा दिखता है Virat Kohli और Anushka Sharma का बेटा Akaay Kohli?
  • Jan 3, 2025 7:38 PM

    Urvashi Rautela के वल्गर डांस स्टेप्स देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

    Urvashi Rautela Vulgar Dance: नंदमुरी बालकृष्ण (एनबीके) और उर्वशी रौतेला स्टारर डाकू महाराज के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के तहत गुरुवार (2 जनवरी) को दबिडी दबिडी नाम का एक नया गाना रिलीज किया। हालांकि, रिलीज के कुछ समय बाद ही इस गाने को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, नेटिजेंस ने इसे 'शर्मनाक' करार दिया।

    Urvashi Rautela के वल्गर डांस स्टेप्स देखकर लोगों का फूटा गुस्सा
  • Jan 3, 2025 7:37 PM

    पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने का एक और मामला आया सामने

    Puneet Khurana Suicide Case: दिल्ली के 40 साल के बेकरी मालिक की आत्महत्या से दिल दहला देने वाली मौत के बाद, नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उनके और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। पुनीत खुराना, जिन्होंने नए साल से पहले मॉडल टाउन के कल्याण विहार इलाके में अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

    पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने का एक और मामला आया सामने
  • Jan 3, 2025 7:36 PM

    संध्या थिएटर भगदड़ मामले में Allu Arjun को मिली बड़ी राहत

    Allu Arjun Bail: हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को 'पुष्पा 2' अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी गई। यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर में शामिल हुए थे।

    संध्या थिएटर भगदड़ मामले में Allu Arjun को मिली बड़ी राहत
  • Jan 3, 2025 5:01 PM

    'इंडस्ट्री ने ऐश्वर्या राय को दबाया..' Sona Mahapatra के बयान के बाद उठे कई सवाल, रह जाएंगे हैरान!

    आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही थीं। वो हंसती थीं और बहुत बातें करती थीं और बहुत स्मार्ट थीं।'' सोना महापात्रा ने कहा, ''अब वो बिल्कुल बदल चुकी हैं। वो काफी बातें करती थीं लेकिन एक इंटरव्यू में उनको देखकर लगा कि शायद इस इंडस्ट्री ने उनको स्मार्ट नहीं बनने दिया और उन्हे दबाया।'' उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Jan 3, 2025 4:27 PM

    क्या नशे में धुत थीं मलाइका और करीना? गर्ल गैंग के इस वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग!

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको दिखेगा कि मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान काफी काफी संभाल के कदम रख रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये नशे में धुत थीं। गर्ल्स नाइट के बाद इस तरह का अंदाज लोगों को शक करने पर मजबूर कर रहा था। इस वीडियो में ये सभी रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं और पैपराजी के लिए पोज देती हैं। वायरल हो रहे वीडियो को thesantabanta नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया था।

  • Jan 3, 2025 3:16 PM

    Orry के इस चिप्स वाले हैंडबैग की कीमत सुन पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन, लोग बोले- क्या जरूरत थी...

    ओरी अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और यहां पर उनके हाथ में अनोखे आलू चिप्स हैंडबैग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

  • Jan 3, 2025 2:49 PM

    Viral Video: बेटी ईशा के आते ही बहू Radhika Merchant को भूले मुकेश अंबानी? यूं किया इग्नोर!

    जैसे ही वीडियो में राधिका अपने ससुर जी यानी कि मुकेश अंबानी के साथ में वहां से जाती हुई नजर आती है तभी अचानक से मुकेश अंबानी को बेटी ईशा अंबानी दिखाई दे जाती हैं। थे मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा को वहां पर बुलाते हैं और पोज़ देने के लिए कहते हैं।

  • Jan 3, 2025 1:26 PM

    Loveyapa: 'लवयापा' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, जुनैद खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री जीता फैन्स का दिल

    Loveyapa Title Track Out: जुनैद खान और खुशी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लवयापा' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म जल्द रिलीज हो भी तैयार है, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है।

    Loveyapa: 'लवयापा' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, जुनैद खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री जीता फैन्स का दिल
  • Jan 3, 2025 12:23 PM

    BOX OFFICE: 'वनवास' का जादू बरकरार, रिलीज के 15वें दिन बढ़े शो

    Utkarsh Sharma and Nana patekar Movie Vanvaas Collection: उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की जोड़ी ने फैन्स के दिलों को गदगद कर दिया है। जी हां, फिल्म वनवास में दोनों की जोड़ी और दोनों के काम ने फैन्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म ने भले ही कलेक्शन कम किया है, लेकिन फिल्म में 15वें दिन उछाल देखा जा सकता है।

    BOX OFFICE: 'वनवास' का जादू बरकरार, रिलीज के 15वें दिन बढ़े शो
  • Jan 3, 2025 10:52 AM

    राधिका मर्चेंट से भी ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी बहन अंजली, लुक देखते ही लोग बोले- अप्सरा...

    Anjali Merchant is more beautiful then Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट की बहन अंजली मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजली बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। फैन्स को अंजली को किसी अप्सरा से कम नहीं समझ रहे हैं।

    राधिका मर्चेंट से भी ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी बहन अंजली, लुक देखते ही लोग बोले- अप्सरा...
  • Jan 3, 2025 9:59 AM

    Janhvi Kapoor ने दी रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को सलाह, बोलीं- बटर मत खाओ...

    एक्ट्रेस ने शिखर की इस पोस्ट को देखते हुए कैप्शन में लिखा- तुम इस धरती के बेस्ट इंसान हो, नया साल मुबारक हो। इसी के साथ ही जाह्नवी कपूर शिखर को सलाह भी देती हैं। जाह्नवी कपूर कहती हैं कि- ये तो ठीक है पर अधिक मक्खन मत खाना। इसी के साथ ही जाह्नवी कपूर ने बटर चिकन का एक स्टीकर भी शेयर किया है।

    Janhvi Kapoor ने दी रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को सलाह, बोलीं- बटर मत खाओ...
  • Jan 3, 2025 9:28 AM

    सातवें महीने की प्रेग्नेंसी में सीमा हैदर ने मटकाई जबरदस्त कमर, वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो ख्याल करो...

    प्रेग्नेंसी के बाद भी सीमा हैदर के लगातार वीडियोज़ सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। सीमा हैदर कभी अपने रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं तो कभी पाकिस्तान पर अपना गु्स्सा निकालती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

    सातवें महीने की प्रेग्नेंसी में सीमा हैदर ने मटकाई जबरदस्त कमर, वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो ख्याल करो...
  • Jan 3, 2025 9:04 AM

    कुमार विश्वास ने साधा सैफ-करीना पर निशाना, बोले- हिरोइन हम बनाएं और बच्चे का नाम तुम आक्रमणकारी पर रखो...

    कुमार विश्वास इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कभी वह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पर अपना गुस्सा निकालते हैं तो कभी किसी अन्य सितारे पर, लेकिन हाल ही में कुमार विश्वास ने सैफ अली खान और करीना कपूर ने निशाना साधा है। जी हां, उन्होंने सैफ-करीना के बेटे के नाम पर लेकर गुस्सा निकाला है।

    कुमार विश्वास ने साधा सैफ-करीना पर निशाना, बोले- हिरोइन हम बनाएं और बच्चे का नाम तुम आक्रमणकारी पर रखो...
  • Jan 3, 2025 7:20 AM

    आलिया भट्ट ने शेयर कीं थाईलैंड वेकेशन से खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स

    आलिया भट्ट इन दिनों वेकेशन पर थाईलैंड गई हुई हैं। थाईलैंड में उन्होंने परिवार के साथ वेकेशन मनाया। इस खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कभी वह बेटी राहा संग समय बिताती नजर आ रही हैं तो कभी रणबीर कपूर आलिया को किस करते दिख रहे हैं। कपल की ये प्यारी तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

    आलिया भट्ट ने शेयर कीं थाईलैंड वेकेशन से खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X