..................... Nandamuri Balakrishna Urvashi Rautela Dabidi Dibidi Song Criticised For Vulgar Dance Steps - Hindi Filmibeat

Urvashi Rautela के वल्गर डांस स्टेप्स देखकर लोगों का फूटा गुस्सा, 64 साल के एक्टर संग किया रोमांस

urvashi rautela

Urvashi Rautela Vulgar Dance: नंदमुरी बालकृष्ण (एनबीके) और उर्वशी रौतेला स्टारर डाकू महाराज के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के तहत गुरुवार (2 जनवरी) को दबिडी दबिडी नाम का एक नया गाना रिलीज किया। हालांकि, रिलीज के कुछ समय बाद ही इस गाने को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, नेटिजेंस ने इसे 'शर्मनाक' करार दिया।

64 साल के एक्टर संग रोमांस

एनबीके और उर्वशी स्टारर, हाई-एनर्जी ट्रैक थमन और वाग्देवी ने गाया गया है। पार्टी एंथम होने के बावजूद इस गाने अश्लील बताया जा रहा है और इसकी कोरियोग्राफी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की बीच के उम्र के अंतर को लेकर भी ट्रोल किया। 64 साल के एक्टर-राजनेता एनबीके, 30 साल की उर्वशी के अपोजिट नजर आ रहे हैं और इसने कास्टिंग चॉइस को लेकर बहस छेड़ दी है।

लोगों ने किया ट्रोल

'अश्लील' डांस स्टेप्स पर रिएक्शन देते हुए, एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "ऐसी कोरियोग्राफी को कौन मंजूरी देता है? एक्टर्स ऐसे स्टेप्स करने के लिए क्यों राजी होते हैं? बेहद शर्मनाक।" एक और यूजर ने लिखा, "गानों में अश्लीलता के कारण ही ये फिल्में ज्यादा कमाई करती हैं।"

आपको बता दें, 'दबिडी दबिडी' को शेखर मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। मेकर्स ने अभी तक ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

फिल्म के बारे में

फिल्म में बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ और चांदनी चौधरी भी हैं। बॉबी कोल्ली द्वारा लिखित और निर्देशित तथा नागा वामसी एस और साई सौजन्या द्वारा निर्मित, सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत यह फिल्म 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X