संध्या थिएटर भगदड़ मामले में Allu Arjun को मिली बड़ी राहत, एक्टर को इन शर्तों के साथ मिल गई जमानत

Allu Arjun Bail: हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को 'पुष्पा 2' अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी गई। यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर में शामिल हुए थे।
एक महिला की हुई मौत
एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और जब उन्होंने अपनी कार की सनरूफ से फैंस को हाथ हिलाया तो अफरा-तफरी मच गई। इसके कारण रेवती नाम की एक महिला की दुखद मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया।
50 हजार का बॉन्ड भरना होगा
सैकेंड एडिशनल मेट्रोपॉलिटन सेशन जज ने एक्टर के लिए जमानत की शर्तें तय की हैं। अपनी रिहाई देने के लिए एक्टर को दो जमानतदार पेश करने होंगे, जिनमें से हर एक को 50,000 रुपये का बांड भरना होगा, इसके अलावा उन्हें खुद भी उतने ही अमाउंट का बांड भरना होगा।
शर्तों के साथ मिली जमानत
जमानत की शर्तों के तहत, अल्लू अर्जुन को हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच दो महीने तक या चार्जशीट दाखिल होने तक, जो भी पहले हो, जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा। उन्हें किसी भी तरह से जांच या गवाहों के साथ इंटरफेयर करने से भी मना किया गया है और उन्हें इन्वेस्टिगेशन में पूरा सहयोग करना होगा।
क्या था मामला
अदालत ने एक्टर की एक्टिविटीज पर भी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, उन्हें अदालत को जानकारी दिए बिना अपने घर का पता नहीं बदलने और बिना परमिशन के देश नहीं छोड़ने को कहा गया है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय साल की मौत हो गई, जहां अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' फिल्म दिखाई जा रही थी और उसके आठ साल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद, मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को महिला की मौत के सिलसिले में शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उसी दिन उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और उन्हें 14 दिसंबर को हैदराबाद की जेल से रिहा कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











