Bollywood Hindi News Live: कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे जहीर-सोनाक्षी, कल्कि 2898 एडी ने किया तगड़ा बिजनेस

Bollywood 29 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं उस एक्ट्रेस के बारे में जिसके बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हाल ही में शादी हुई है और शादी के बाद दोनों को कोकिलाबेन अस्पातल में देखा गया है। वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करें तो नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी छप्परफाड़ कमाई कर रही है जहां पहले दिन फिल्म ने 95.3 करोड़ की कमाई की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने धूम मचा दी है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ कोकिलाबेन अस्पताल में जाती नजर आई हैं। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 54 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 149.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 175 करोड़ रुपये की कमाई की है।

LIVE Feed
  • Jun 29, 2024 4:03 PM

    जिम में कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट की कर दी ऐसी हालत? वीडियो देख चौंक गए लोग!

    इस वक्त सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आ रही हैँ। इस दौरान आलिया डंबल लेकर एक्सरसाइज कर रही हैं और कैटरीना उनकी ट्रेनर बनी बनी हैं। कैटरीना आलिया भट्ट को लगातार एक्सरसाइज करवाती हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jun 29, 2024 3:24 PM

    महाराजा में 'चरण सेवा' सीन करने के बाद एक्ट्रेस का हो गया था बुरा हाल

    महाराज फिल्म की लीड एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में वह चरण सेवा के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात करती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि इस सीन को शूट करने के बाद उनके मन पर कैसा प्रभाव पड़ा था।

  • Jun 29, 2024 2:53 PM

    फर्जी थी मुनव्वर फारुकी और महजबीन की शादी की खबर?

    खानजादी इस दौरान एक साक्षात्कार दे रही थीं। उन्होने कहा, "हां, मुझे उनकी शादी की खबरों के बारे में पता चला। लेकिन सच में मैं इसको लेकर कंफर्म नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मुनव्वर शादीशुदा है।' जब तक वो खुद नहीं बोलता है तब तक मैं नहीं मानने वाली।'' इसके बाद मुनव्वर को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर खानजादी ने ऐसी बात क्यों कही है। खानजादी ने एक वक्त मुनव्वर के साथ बिग बॉस के घर में बिताया है।

  • Jun 29, 2024 2:15 PM

    श्रद्धा कपूर ने क्यों लिखी ऐसी बात, ये है कारण!

    कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर जो धमाका किया है वो सबको चौंका रहा है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए हैं। उन्होने इंस्टाग्राम पर एक अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ''क्या नॉर्थ, क्या साउथ, क्या ईस्ट, क्या वेस्ट.. सारा सिनेमा एक तरफ, अमिताभ बच्चन एक तरफ।''

  • Jun 29, 2024 1:07 PM

    कार्तिक आर्यन ने शेयर की शर्टलेस फोटो, गजब की पर्सनालिटी देख दीवाने हुए फैन्स

    अपनी बेहतरीन पर्सनालिटी लुक्स और एक्टिंग को लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम आए दिनों सुर्खियों में रहता है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख लोग तो उनके दीवाने हो गए हैं। जी हां, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में कार्तिक काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कार्तिक लिखते हैं- 'मुझे शुगर मत कहो, आग को मत छुओ' दरअसल कार्तिक गाने के बोले ही कैप्शन में लिख देते हैं।

    कार्तिक आर्यन ने शेयर की शर्टलेस फोटो, गजब की पर्सनालिटी देख दीवाने हुए फैन्स
  • Jun 29, 2024 11:47 AM

    VIRAL: उर्फी जावेद के इस वीडियो को देख उड़े लोगों के होश, बोले- अब ये क्या शेयर कर दिया...

    उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बाथरूम का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहने कमोड पर बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के ऊपर उर्फी लिखती हैं कि 'जब वह 8 घंटे लेता है रिप्लाई करने के और तुम 8 मिनट में ही रिप्लाई कर देते हो। यह शो नहीं करता है कि आप उससे पीछे पड़े हो।'

    VIRAL: उर्फी जावेद के इस वीडियो को देख उड़े लोगों के होश, बोले- अब ये क्या शेयर कर दिया...
  • Jun 29, 2024 11:10 AM

    कश्मीरी लिबास पहन सीमा हैदर ने लगाए ठुमके, ये नया अवतार देख घूम गया लोगों का दिमाग, देखें VIDEO

    सीमा हैदर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर कश्मीरी लिबास पहने सिर पर कश्मीरी टोपी लगाए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सीमा आंखें मिलीं गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर सीमा इस तरह ठुमका लगाकर डांस करती हैं कि लोग तो बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कभी अपने बच्चों के साथ भी वीडियो डाल दिया करो तो वहीं दूसरे ने शॉकिंग इमोजी शेयर किया है।

    कश्मीरी लिबास पहन सीमा हैदर ने लगाए ठुमके, ये नया अवतार देख घूम गया लोगों का दिमाग, देखें VIDEO
  • Jun 29, 2024 10:36 AM

    खूबसूरत दिखने के चक्कर में जाह्नवी कपूर ने पहन लिए ऐसे कपड़े, फिर हुईं अनकंफर्टेबल

    अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक शानदार अदाकारा होने के साथ साथ बोल्ड भी हैं। इसकी झलक वो समय समय पर दिखाती रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें वो काफी बोल्ड कपड़ों के साथ कहर ढाती हुई दिख रही है। उन्होंने मरमेड लुक लिया है और ऊपर सिर्फ डिजायनर बिकिनी पहनी हुई है। जान्हवी कपूर इस ब्लैक ड्रेस में बेहद सेक्सी लग रही है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग इंटरनेट पर खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए। हालांकि कुछ लोग इसपर भी उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

  • Jun 29, 2024 9:42 AM

    Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी को लेकर ये क्या कह गए Vicky Kaushal, फैन्स भी बोले- अब बस गुड न्यूज का इंतजार है...

    बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर एक पत्रकार ने विक्की से पूछा कि रियल वाली गुड न्यूज कब आ रही है ? इसपर विक्की कौशल मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'जब भी आएगी तो सबसे पहले मैं आप लोगों को बता दूंगा। अभी के लिए बैड न्यूज एंजॉय कर लो जो हम लेकर आ रहे हैं, लेकिन जब उसका टाइम आएगा तो आपको जरूर बताऊंगा।' बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा अब तो हमें रियल वाली गुड न्यूज का इंतजार है। तो वहीं दूसरे ने कहा अब बस जल्दी ही कैटरीना भी गुड न्यूज दे दें।

    Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी को लेकर ये क्या कह गए Vicky Kaushal, फैन्स भी बोले- अब बस गुड न्यूज का इंतजार है...
  • Jun 29, 2024 8:53 AM

    शादी के 5 दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहीर इकबाल, वजह जान आपके भी उड़ जाएंगे होश...

    बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ कोकिलाबेन अस्पताल में जाती नजर आई हैं। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।

    शादी के 5 दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहीर इकबाल, वजह जान आपके भी उड़ जाएंगे होश...
  • Jun 29, 2024 8:51 AM

    प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने किया तगड़ा बिजनेस, दूसरे दिन की अंधाधुंध कमाई

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 54 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 149.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 175 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने किया तगड़ा बिजनेस, दूसरे दिन की अंधाधुंध कमाई
  • Jun 29, 2024 8:49 AM

    15वें दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रही फुस्स, बस किया इतना कलेक्शन

    चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 15वें दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 15वें दिन मात्र 0.80 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। फिल्म को टोटल कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने अभी तक 56.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये का है। उस हिसाब से फिल्म की कमाई काफी कम रही है।

    15वें दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रही फुस्स, बस किया इतना कलेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X