शादी के 5 दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहीर इकबाल, वजह जान आपके भी उड़ जाएंगे होश...

Sonakshi Sinha

Zaheer Iqbal took Sonakshi Sinha to the hospital: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को केवल 5 दिन ही हुए हैं। बता दें कि 23 जून को दोनों ने रजिस्टर मैरिज की थी। दोनों की शादी बड़ी ही सादगी से की गई थी। सोनाक्षी की शादी में बस चंद मेहमानों को ही न्योता दिया गया था।

जबकि शत्रुघ्न सिन्हा का मन था कि वह अपनी इकलौती बेटी की शादी धूमधाम से करें। उन्होंने सोनाक्षी की शादी ये पहले एक इंटरव्यू में भी कहा था कि वह बेटी की शादी में जमकर डांस करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। यहां तक की सोनाक्षी की शादी में उनका पूरा परिवार भी शामिल नहीं हुआ था। कहा ऐसा जाता है कि सोनाक्षी की शादी में उनके भाई नहीं आए थे।

अस्पातल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ कोकिलाबेन अस्पताल में जाती नजर आई हैं। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोनाक्षी को अस्पताल में जाता देख एक यूजर ने कमेंट करते हए कहा- कोई गुड न्यूज है क्या। तो वहीं दूसरे ने कहा लगता है कि कोई जल्द ही कोई खबर सुनने को मिलने वाली है।

अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा
लेकिन मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर सोनाक्षी अस्पताल में पिता शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने गए थे। जी हां, बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बेटी की शादी की वजह से उनपर काफी प्रेशर था जिस वजह से वह चैकअप करवाने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X