Kalki 2898 AD BOC Day 2: प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने किया तगड़ा बिजनेस, दूसरे दिन की अंधाधुंध कमाई

Kalki 2998 AD

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही धूम मचा दी है। हर कोई फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन यह बता रहा है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई है।

फिल्म में नजर आ रहे हैं नामी सितारे
बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ ही साउथ के जाने माने एक्टर कमल हासन और प्रभास भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। जिस वजह से फिल्म की कमाई पर असर पड़ रहा है। फिल्म में स्टार्स की दमदार एक्टिंग उनके डायलॉग्स और फिल्म की कहानी लोगों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर रही है।

फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 54 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 149.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 175 करोड़ रुपये की कमाई की है।

नाग अश्विन की तीसरी बड़ी फिल्म है कल्कि 2898 एडी की कहानी
'येवड़े सुब्रमण्यम' और 'महानती' के बाद कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन की तीसरी बड़ी फिल्म है। बता दें कि कल्कि की कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो संसार से सभी बुराइयों को बचाने के लिए अवतरित होने वाले हैं। इस घटनाक्रम में महाभारत के युद्ध को भी दिखाया जाता है। जहां भगवान कृष्ण अश्वत्थामा को श्राप देते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास बाउंटी हंटर (भैरव) के किरदार में हैं। जो 5 महीने की प्रेग्नेंट सुमति (दीपिका पादुकोण) को कैद कर लेता है। जिससे उसे कॉम्पलेस में ऐशों- आराम की जिंदगी काटने को मिले, लेकिन कभी अश्वत्थामा का आगमन होता है। यह पूरी फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी। फिल्म के क्लाइमेक्स को जानने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X