Bollywood Hindi News Live: सोनाक्षी जहीर ने मनाई वन मंथ एनिवर्सरी, रॉकी साथ शॉपिंग पर गईं हिना खान

Bollywood 24 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस की। जी हां, सोनाक्षी ने शादी के बाद कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स ने भी इन तस्वीरों को देख उनकी तारीफों की लाइन लगा दी है। वहीं दूसरी ओर हिना खान ने भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर साझा की है। हिना रॉकी के साथ शॉपिंग करती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी एक महीने पहले 23 जून को हुई थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक महीने की सालगिरह की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बताया कि यह सब उनकी शादी और काम स्ट्रेस से 'उबरने' के बारे में था। सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमने अपनी शादी का एक महीना वह करके मनाया जो हमें सबसे ज्यादा करने की जरूरत थी - रिकवर होना!!!" कपल ने बताया कि वे फिलीपींस में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने एक हफ्ता आराम से बिताया।

वहीं दूसरी ओर हिना खान कीमोथेरेपी के बाद अपने घर जा चुकी हैं। हिना के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। रॉकी जायसवाल के साथ शॉपिंग करती हिना खान ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ताकत बताती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर हिना का यह फोटो बेहद पसंद किया जा रहा है।

LIVE Feed
  • Jul 24, 2024 6:09 PM

    Anant Radhika की शादी में इस शख्स ने किया Arjun Kapoor की नाक में दम

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े नाम एक ही छत के नीचे नजर आए और इस कपल की शादी में विदेश से भी मेहमान आए थे। जब मेहमान एक-दूसरे से मिले, तो अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जूलिया चाफे ने बताया कि उनके पति ब्रूनो ने एक्टर अर्जुन कपूर को "परेशान" किया और आखिरकार अर्जुन कपूर ने उन्हें बुरा-भला कहा।

    Anant Radhika की शादी में इस शख्स ने किया Arjun Kapoor की नाक में दम
  • Jul 24, 2024 6:07 PM

    Salman Khan ने लिया Lawrence Bishnoi का नाम

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में कहा कि उनका मानना ​​है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारने की कोशिश की थी।

    Salman Khan ने लिया Lawrence Bishnoi का नाम
  • Jul 24, 2024 6:05 PM

    Jaya Bachchan ने बजट के बारे में दिया शॉकिंग रिएक्शन

    दिग्गज एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ जया बच्चन ने केंद्रीय बजट 2024 को केवल एक 'ड्रामा' बताया है और कहा है कि उन्हें यकीन है कि बजट पेश करने के दौरान किए गए वादे कभी लागू नहीं होंगे।

    Jaya Bachchan ने बजट के बारे में दिया शॉकिंग रिएक्शन
  • Jul 24, 2024 3:58 PM

    Janhvi Kapoor ने शेयर किया शॉकिंग हेल्थ अपडेट, 'मैं अपंग हो गई... लकवाग्रस्त हो गई

    फूड पॉइजनिंग का शिकार होने का खुलासा करते हुए जान्हवी ने न्यूज पोर्टल को बताया, "मैं आधे दिन के लिए चेन्नई गई थी और मुझे लगता है कि मैंने एयरपोर्ट पर कुछ अजीब सा खाया या मुझे नहीं पता कि क्या खाया, क्योंकि शुरू में हमें लगा कि मेरे पेट में कीड़े हैं, लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि जब उन्होंने सभी टेस्ट किए तो मेरे ब्लड के पैरामीटर्स में गड़बड़ी थी। पेट ठीक होने के बाद, मुझे बस शरीर में दर्द, कमजोरी, कपकपी और कमजोरी महसूस हुई।"

  • Jul 24, 2024 3:45 PM

    Bigg Boss 18 Confirm Contestant: कंफर्म हुआ ये बड़ा स्टार, पत्नी भी जीत चुकी है बिग बॉस की ट्रॉफी

    'बिग बॉस खबरी' की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने 'बिग बॉस 12' जीता था और शोएब आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में नजर आए थे। शो के लिए कई अन्य पॉपुलर हस्तियों से संपर्क किया गया है, लेकिन उनमें से अधिकांश की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

  • Jul 24, 2024 3:07 PM

    BIGG BOSS के घर में अरमान मलिक ने दिखाया पैसों का घमंड, बोले- तुम्हारे जैसे सबको नौकरी पर रख सकता हूं

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इस बार कई यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर आए हुए है। वहीं शो में इस बार कम एक्टर और एक्ट्रेसेस नजर आए। जब से शो शुरू हुआ है तब से ही शो में यूट्यूबर्स छाए हुए हैं। खासतौर पर अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी अरमान पत्नी कृतिका के लिए झगड़ते नजर आते हैं तो कभी अरमान मलिक पत्नी से नैन लड़ाते दिखते हैं। अरमान मलिक के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं।

  • Jul 24, 2024 2:08 PM

    Rakht Brahmand- अली फजल ने राज एंड डीके से मिलाया हाथ, सामंथा प्रभु के साथ वेब सीरीज से काटेंगे बवाल!

    गुड्डू पंडित के प्रिय किरदार की सफलता के बाद, अली फज़ल रक्त ब्रह्मांड में सामंथा प्रभु के साथ मुख्य भूमिका में शामिल होने के लिए तैयार हैं। कलाकारों की टोली में आदित्य रॉय कपूर और वामीका गब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पीरियड ड्रामा/फंतासी सीरीज़ "रक्त ब्रह्माण्ड" दूरदर्शी जोड़ी राज और डीके द्वारा निर्देशित है, जबकि सिरीज़ का निर्देशन तुम्बाड फेम राही अनिल बर्वे द्वारा किया जाएगा।

  • Jul 24, 2024 12:50 PM

    पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं जैस्मिन भसीन, एयरपोर्ट पर काला चश्मा लगाए आईं नजर

    जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन भसीन की आंखें पहले से ठीक होती नजर आ रही हैं। जैस्मिन भसीन हाल ही में एयरपोर्ट पर काला चश्मा लगाए दिखीं। वहीं पैपराजी जैसे ही उन्हें देखते हैं वह जैस्मिन भसीन के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

  • Jul 24, 2024 10:53 AM

    BIGG BOSS OTT 3: कृतिका भाभी की बातें सुन मन ही मन मुस्कुराते नजर आए विशाल पांडे, वायरल हो रहा वीडियो

    हाल ही में जियो सिनेमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर बिग बॉस के घर के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृतिका मलिक घर वालों को अपने स्काई डाइविंग का एक्सपीरियंस शेयर करती हैं। कृतिका कहती हैं कि मुझे ऊपर जाना था और गो गो गो तीन बार बोलना था। मैं जैसे ही ऊपर गई और फिर मैंने नीचे देखा तो मैंने पायलट को इशारा किया कि नो नो नो लेकिन वो गो गो समझा। उसने जैसे ही उड़ाने भरने का सोचा मैंने उसे जोर से पकड़ लिया और फिर उसने मुझे जोर से कोहनी मारी क्योंकि उसे पैराशूट खोलना था।

    BIGG BOSS OTT 3: कृतिका भाभी की बातें सुन मन ही मन मुस्कुराते नजर आए विशाल पांडे, वायरल हो रहा वीडियो
  • Jul 24, 2024 10:01 AM

    VIRAL VIDEO: रूमर्ड कपल सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन काले रंग के कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं बगल वाली सीट पर भांजे अगस्त्य नंदा और पीछे वाली सीट पर नव्या और सुहाना बैठी नजर आ रही हैं। तेज बारिश में चारों कार में जैसे ही बैठते दिखे पैपराजी ने कुछ तस्वीरें और वीडियो लिए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

    VIRAL VIDEO: रूमर्ड कपल सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन
  • Jul 24, 2024 9:25 AM

    विदेश में भी हैं शाहरुख खान के जलवे, फ्रांस के सबसे पुराने म्यूजियम में चलता है किंग खान के नाम का सिक्का

    साल 2018 में शाहरुख खान के सम्मान में फ्रांस की राजधानी पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी किया गया था। इसे पाने वाले वह एक मात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं। इससे पहले भी फ्रांस में किंग खान का काफी सम्मान देखा जा चुका है। साल 2008 में इसी म्यूजियम में शाहरुख खान का एक मोम का पुतला भी लगाया गया था। खास बात यह है कि सिर्फ फ्रांस में ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों में भी किंग खान के 14 वैक्स का स्टैचू बनवाए गए हैं।

    विदेश में भी हैं शाहरुख खान के जलवे, फ्रांस के सबसे पुराने म्यूजियम में चलता है किंग खान के नाम का सिक्का
  • Jul 24, 2024 7:48 AM

    सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई वन मंथ एनिवर्सरी, शेयर कीं अनसीन तस्वीरें

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी एक महीने पहले 23 जून को हुई थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक महीने की सालगिरह की इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें बताया कि यह सब उनकी शादी और काम स्ट्रेस से 'उबरने' के बारे में था। सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमने अपनी शादी का एक महीना वह करके मनाया जो हमें सबसे ज्यादा करने की जरूरत थी - रिकवर होना!!!" कपल ने बताया कि वे फिलीपींस में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने एक हफ्ता आराम से बिताया।

  • Jul 24, 2024 7:28 AM

    बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शॉपिंग पर गईं हिना खान, शेयर की अनसीन तस्वीर...

    वहीं दूसरी ओर हिना खान कीमोथेरेपी के बाद अपने घर जा चुकी हैं। हिना के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। रॉकी जायसवाल के साथ शॉपिंग करती हिना खान ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ताकत बताती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर हिना का यह फोटो बेहद पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X