Lawrence Bishnoi पर पहली बार बोले Salman Khan- 'मेरे परिवार की जान को खतरा और मुझे भी...'

Salman Khan To Mumbai Police On House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में कहा कि उनका मानना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारने की कोशिश की थी।
जुलाई 2024 में मुंबई पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट के अनुसार, सलमान ने कहा कि उनका मानना है कि बिश्नोई ने बांद्रा में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने 1,735 पन्नों की चार्जशीट में बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्यों से उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सालों से मिल रही धमकियों की डिटेल शेयर की।
कथित तौर पर, सलमान ने यह भी कहा कि जनवरी 2024 में, दो व्यक्तियों ने उनके पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई पुलिस ने उन लोगों की पहचान बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के रूप में की है। एक्टर ने चार्जशीट में यह भी कहा कि उन्होंने सुबह 4:55 बजे 'पटाखे जैसी' आवाज सुनी और जब गोलीबारी हुई तो वह सो रहे थे।
सलमान ने कथित तौर पर कहा, "मैंने पटाखे जैसी आवाज़ सुनी। फिर, सुबह करीब 4.55 बजे, पुलिस बॉडीगार्ड ने कहा कि बाइक पर सवार दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल की बालकनी पर हथियार से गोली चलाई है। इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी। मुझे पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया से हमले की जिम्मेदारी ली है। इसलिए, मेरा मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ही मेरी बालकनी पर गोलीबारी की है,"
सलमान के घर पर गोलीबारी मामले में चार्जशीट में कुछ चौंकाने वाले डिटेल सामने आई हैं। इस महीने की शुरुआत में, यह पता चला था कि बिश्नोई के गिरोह ने एक्टर को मारने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम रखा था और उसने 'सिद्धू मूसेवाला स्टाइल' में उनका मर्डर करने की प्लानिंग बनाई थी। उन्होंने अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 तक कई महीनों तक हमले की प्लानिंग बनाई थी।
कथित तौर पर, उन्होंने पाकिस्तान से हथियार लेने की भी प्लानिंग की थी, जिसमें AK-47, AK-92, M16 राइफलें और तुर्की की जिगाना पिस्तौल शामिल थे - वह हथियार जिसका इस्तेमाल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए किया गया था।
चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ कि एक्टर की एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए लगभग 70 लोगों को लगाया गया था और निगरानी नेटवर्क पूरे मुंबई, सलमान के पनवेल फार्महाउस और यहां तक कि गोरेगांव फिल्म सिटी तक फैला हुआ था।
अप्रैल 2024 में, दो बाइक सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट निवास पर कई राउंड फायरिंग की और बाद में पता चला कि यह बिश्नोई का काम था, जिसका एक्टर के साथ लंबे समय से विवाद है। अपने घर पर हमले के बाद, सलमान मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने और अपने परिवार के सदस्यों पर लगातार मिल रही धमकियों से थक चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications