रूमर्ड कपल सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- मामा मैच मेकर बन गए हैं क्या ?

Abhishek Bachchan spotted with rumored couple suhana khan and agastya nanda: बॉवीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अगस्त्य नंदा और सुहाना खान जब भी पब्लिक एरिया में नजर आते हैं जमकर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन जब सब भी एक साथ नजर आ जाएं तो ? जी हां, ऐसा ही कुछ बीते दिन हुआ जब अभिषेक बच्चन, सुहाना और अगस्त्य नंदा और नव्या नंदा को एक साथ में देखा गया था। विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी किड्स स्टार अभिषेक बच्चन के साथ कार में बैठते नजर आ रहे हैं और अभिषेक बच्चन खुद कार ड्राइव कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए रूमर्ड कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन काले रंग के कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं बगल वाली सीट पर भांजे अगस्त्य नंदा और पीछे वाली सीट पर नव्या नवेली और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बैठी नजर आ रही हैं। तेज बारिश में चारों कार में जैसे ही बैठते दिखे पैपराजी ने कुछ तस्वीरें और वीडियो लिए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स
बता दें कि इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मामा मैच मेकर बन गए हैं क्या तो वहीं दूसरे ने लिखा- अच्छी बात है एंजॉय करने दो। आपको बता दें सुहाना खान और अगस्त्य नंदा बचपन के दोस्त हैं, लेकिन दोनों को जोया अख्तर की 'द आर्चीज' फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आई थी। फैन्स ही क्या सितारों ने भी सुहाना की डेब्यू फिल्म की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के आने के बाद से ही सुहाना और अगस्त्य नंदा के रिलेशन में होने की अफवाहें उड़ी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











