Bollywood Hindi News Live: कीमोथेरिपी के लिए अस्पताल पहुंचीं हिना खान, पायल मलिक ने किया बड़ा खुलासा

Bollywood 2 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान की। जी हां, कुछ दिनों पहले ही हिना खान ने बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बारे में खुद से फैन्स को जानकारी दी थी। नहीं दूसरी ओर पायल मलिक ने बड़ा खुलासा किया है। वह कहती हैं कि अरमान मलिक की मैं कानूनी पत्नी हूं। कृतिका मलिक नहीं।

हिना खान ने हाल ही में बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। यह सुनकर सभी हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस महिमा चौधरी, मौनी रॉय, सुरभि चंदना, अंकिता लोखंडे समेत तमाम एक्ट्रेसे ने हिना खान को कमेंट किया और उनके लिए प्रार्थना की। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। पहले तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान बीमारी से गुजरने के बाद भी फोटोशूट करवाती हैं। वह अवॉर्ड फंक्शन भी अटेंड करती हैं और उसके बाद वह अस्पताल आ जाती हैं।

पायल ने आगे कहा कि कृतिका काफी खुशमिजाज इंसान हैं। वह हंसी माजक करती हैं। बात अरमान की करें तो अरमान ने कभी भी दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म नहीं अपनाया। जब उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं देता है। तब उन्होंने कहा कि मैं उनकी कानूनी पत्नी हूं। कृतिका और अरमान की शादी कानूनी नहीं है। हालांकि जितना मुझे पता है कि अगर पहली पत्नी को दूसरी शादी से कोई समस्या नहीं है तो कोई मुद्दा ही नहीं है।

LIVE Feed
  • Jul 2, 2024 5:41 PM

    जिम जाते हुए शनाया ने की सिर्फ एक रिक्वेस्ट

    संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर को हाल ही में जिम जाते समय देखा गया। जिम जाते समय उन्होंने पैपराज़ी से रिक्वेस्ट की कि वे उन्हें पीछे से क्लिक ना करें, लेकिन उनकी रिक्वेस्ट के बावजूद पैपराज़ी ने उन्हें जाते हुए रिकॉर्ड कर लिया।

    जिम जाते हुए शनाया ने की सिर्फ एक रिक्वेस्ट
  • Jul 2, 2024 5:39 PM

    इस हीरो ने खुद को बताया सबसे बदसूरत एक्टर

    नवाजुद्दीन ने न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया- "मुझे नहीं पता कि कुछ लोग हमारी शक्ल-सूरत की वजह से हमसे नफरत क्यों करते हैं। शायद इसलिए क्योंकि हमारा चेहरा ऐसा है - बहुत बदसूरत। जब हम खुद को आईने में देखते हैं तो हमें भी ऐसा ही महसूस होता है। हम खुद से भी कहते हैं, 'हम इतने बदसूरत चेहरे के साथ फिल्म उद्योग में क्यों आए?' मैं फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बदसूरत एक्टर हूं। मैं ऐसा इसलिए मानता हूं क्योंकि मैं शुरू से ही यह सब सुनता आ रहा हूं और अब मैं भी इस पर यकीन करने लगा हूं"।

    इस हीरो ने खुद को बताया सबसे बदसूरत एक्टर
  • Jul 2, 2024 5:38 PM

    Sonakshi Sinha के भाई ने अपनी ही बहन के ससुराल वालों की उछाली इज्जत

    सोनाक्षी सिन्हा के जुड़वां भाई हैं - लव और कुश। शादी से पहले, जहीर से शादी करने के सोनाक्षी के फैसले से परिवार में तनाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कमेंट किया। हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि वह शादी में शामिल नहीं होंगे लेकिन वह शामिल हुए और रस्मों में हिस्सा भी लिया। लव सिन्हा तमाम अटकलों पर चुप रहे लेकिन अब आखिरकार उन्होंने पुष्टि कर दी है कि वह 23 जून को हुई सोनाक्षी और जहीर की शादी में शामिल नहीं हुए थे।

    Sonakshi Sinha के भाई ने अपनी ही बहन के ससुराल वालों की उछाली इज्जत
  • Jul 2, 2024 5:37 PM

    Mirzapur 3 में नजर आएंगे Panchayat के सचिव जी

    पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी उर्फ ​​सचिव जी के रूप में जितेंद्र कुमार को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसी अफवाहें हैं कि वह मिर्जापुर 3 में कैमियो करेंगे। हालांकि, हाल ही में एएनआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, हमने अली फजल को यह पुष्टि करते हुए देखा कि जितेंद्र मिर्जापुर में कैमियो कर रहे हैं।

    Mirzapur 3 में नजर आएंगे Panchayat के सचिव जी
  • Jul 2, 2024 5:34 PM

    रातों-रात इस एक्ट्रेस ने Anupamaa को कहा गुडबाय

    सुकीर्ति कंडपाल उर्फ ​​श्रुति अब शो छोड़ रही है। जी हां, सुकीर्ति वाकई में शो छोड़ रही है। लेकिन श्रुति के किरदार को खुला छोड़ दिया गया है जिसका मतलब है कि हम उन्हें वापस आते हुए देख सकते हैं। सुकीर्ति कंडपाल ने शो में अपने ट्रैक के खत्म होने के बारे में पिंकविला से बात की।

    रातों-रात इस एक्ट्रेस ने Anupamaa को कहा गुडबाय
  • Jul 2, 2024 5:32 PM

    वड़ा पाव गर्ल ने पिता को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

    शो के हाल के एपिसोड में रणवीर शौरी ने मुनीषा और चंद्रिका से अपने पिता की मौत के बारे में बात करते हुए नजर आए और बताया कि कैसे 2022 में उनकी मौत के बाद वह और भी अकेला महसूस करने लगे। रणवीर को जवाब देते हुए चंद्रिका ने अपने पिता के बारे में एक ऐसा खुलासा किया जिसने रणवीर को भी झकझोर कर रख दिया।

    वड़ा पाव गर्ल ने पिता को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
  • Jul 2, 2024 5:26 PM

    'सिकंदर' के सेट से लीक हुई सलमान खान की फोटो

    सलमान खान ने हाल ही में बताया था कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। अब एक ट्विटर यूजर ने दो तस्वीर शेयर की है। इसको लेकर दावा किया है कि ये फिल्म 'सिकंदर' के सेट से तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, दोनों तस्वीरों में अंधेरा है और चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में दिख रहा है कि सलमान खान अपने अंदाज में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी में एक अन्य शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है। दोनों तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों एक्शन सीक्वेंस के दौरान क्लिक की गई होंगी।

  • Jul 2, 2024 12:39 PM

    अपने से 12 साल बड़े एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी! हाथ पर गुदवा लिया नाम...

    हाल ही में दिशा पाटनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी के हाथ पर पीडी का टैटू बना है जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप की खबरें फिर से तेज हो गई हैं। वहीं पीडी को पढ़ने के बाद लोग ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि पी का मतलब प्रभास। जी हां, फैन्स का मानना है कि दिशा पाटनी साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं।

    अपने से 12 साल बड़े एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी! हाथ पर गुदवा लिया नाम...
  • Jul 2, 2024 11:36 AM

    राखी सावंत ने पायल मलिक को बोला 'बेवकूफ' कहा- तुम्हारी सौतन ने प्लानिंग करके तुम्हारे खिलाफ...

    वहीं राखी अपने दूसरे वीडियो में कहती हैं कि मैं अगर बिग बॉस पहुंच जाऊं तो अरमान मलिक और उसकी दूसरी को सबक सिखाऊंगी। पायल के साथ बुरा किया है इन लोगों ने इसके बाद राखी कहती हैं कि पायल तुम एक नंबर की बेवकूफ हो तुमको लड़ना चाहिए था बिग बॉस से कि मुझे क्यों निकाला। पायल वो तुम्हारा पति है तुम्हारा काम है उसे उससे छीनना। वो हर मिनट में उसके गले लगती है। तुमको क्या पता हो सकता है कि दोनों ने कंप्लेंट करके तुमको बिग बॉस से निकाल दिया हो। हो सकता है कि तुम्हें इन दोनों ने ही निकलवाया हो अब दोनों अंदर हैं। तुम जानबूझकर दे रही हो अपने पति को। बता दें कि राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    राखी सावंत ने पायल मलिक को बोला 'बेवकूफ' कहा- तुम्हारी सौतन ने प्लानिंग करके तुम्हारे खिलाफ...
  • Jul 2, 2024 10:06 AM

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की 18 वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) से पहले चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चंदू चैंपियन ने 18वें दिन बस 0.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक 59.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की 18 वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
  • Jul 2, 2024 10:04 AM

    Kalki 2998 AD BOC Day 5: 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट

    वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें बाकी दिनों के मुकाबले कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने 5वें दिन 34 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 343 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    Kalki 2998 AD BOC Day 5: 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट
  • Jul 2, 2024 9:38 AM

    VIDEO: पहली कीमोथेरिपी करवाने अस्पताल पहुंचीं हिना खान, लोग बोले- हिम्मत चाहिए इसके लिए...

    हिना खान ने हाल ही में बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। यह सुनकर सभी हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस महिमा चौधरी, मौनी रॉय, सुरभि चंदना, अंकिता लोखंडे समेत तमाम एक्ट्रेसे ने हिना खान को कमेंट किया और उनके लिए प्रार्थना की। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। पहले तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान बीमारी से गुजरने के बाद भी फोटोशूट करवाती हैं। वह अवॉर्ड फंक्शन भी अटेंड करती हैं और उसके बाद वह अस्पताल आ जाती हैं।

    VIDEO: पहली कीमोथेरिपी करवाने अस्पताल पहुंचीं हिना खान, लोग बोले- हिम्मत चाहिए इसके लिए...
  • Jul 2, 2024 8:54 AM

    BIGG BOSS के घर से निकलते ही पायल मलिक ने निकाली भड़ास बोलीं- मैं अरमान मलिक की लीगल वाइफ हूं कृतिका नहीं...

    पायल कहती हैं कि कृतिका काफी खुशमिजाज इंसान हैं। वह हंसी माजक करती हैं। बात अरमान की करें तो अरमान ने कभी भी दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म नहीं अपनाया। जब उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं देता है। तब उन्होंने कहा कि मैं उनकी कानूनी पत्नी हूं। कृतिका और अरमान की शादी कानूनी नहीं है। हालांकि जितना मुझे पता है कि अगर पहली पत्नी को दूसरी शादी से कोई समस्या नहीं है तो कोई मुद्दा ही नहीं है।

    BIGG BOSS के घर से निकलते ही पायल मलिक ने निकाली भड़ास बोलीं- मैं अरमान मलिक की लीगल वाइफ हूं कृतिका नहीं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X