इस हीरो ने खुद को बताया सबसे बदसूरत एक्टर, कहा- 'लोग हमारी सूरत की वजह से हमसे क्यों नफरत करते हैं?'

Nawazuddin Siddiqui On His Looks: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रंगभेद और भेदभाव का सामना करने के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि लोग उन्हें 'बदसूरत' होने की वजह से नफरत करते थे। उन्होंने फिल्म मेकर्स को उन्हें कई मौके देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भेदभाव समाज में होता है, फिल्म इंडस्ट्री में नहीं।
नवाजुद्दीन ने न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया- "मुझे नहीं पता कि कुछ लोग हमारी शक्ल-सूरत की वजह से हमसे नफरत क्यों करते हैं। शायद इसलिए क्योंकि हमारा चेहरा ऐसा है - बहुत बदसूरत। जब हम खुद को आईने में देखते हैं तो हमें भी ऐसा ही महसूस होता है। हम खुद से भी कहते हैं, 'हम इतने बदसूरत चेहरे के साथ फिल्म उद्योग में क्यों आए?' मैं फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बदसूरत एक्टर हूं। मैं ऐसा इसलिए मानता हूं क्योंकि मैं शुरू से ही यह सब सुनता आ रहा हूं और अब मैं भी इस पर यकीन करने लगा हूं"।
इंडस्ट्री में उन्हें मौका देने वाले डायरेक्टर का शुक्रिया अदा करते हुए 50 साल के एक्टर ने कहा, "अगर आपके पास थोड़ा भी हुनर है, तो इंडस्ट्री आपको बहुत कुछ देती है। समाज में भेदभाव है, इंडस्ट्री में नहीं।"
नवाजुद्दीन ने 1999 में फिल्म सरफरोश से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान और सोनाली बेंद्रे स्टारर इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ सालों में उन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'कहानी', 'पान सिंह तोमर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'तलाश', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'रमन राघव 2.0', 'सेक्रेड गेम्स', 'मंटो' और दूसरी कई फिल्मों में अलग-अलग रोल निभाए हैं।
इस बीच, नवाजुद्दीन फिलहाल अपनी फिल्म 'राउतू का राज' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें वह एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 15 सालों से कोई हत्या नहीं हुई है। यह 28 जून को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।


Click it and Unblock the Notifications