Bollywood Hindi News Live: अनंत राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे, सरफिरा ने किया बस इतना कलेक्शन

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं अनंत राधिका के रिसेप्शन की। जी हां, बता दें कि बीती रात अनंत राधिका का रिसेप्शन रखा गया था। इस खास मौके पर कई बड़े नेता और फिल्मी सितारे देखने को मिले। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा के कलेक्शन की बात करें। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये हुआ है।

पहले दिन सरफिरा की कमाई बेहद ठंडी रही। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये हुआ है।

वहीं इंडियन 2 की बात करें तो फिल्म ने आते ही पहले दिन 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 58.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म आसानी से चौथे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

LIVE Feed
  • Jul 15, 2024 6:50 PM

    Canada PM के साथ मुलाकात Diljit Dosanjh को पड़ी भारी

    'उड़ता पंजाब' स्टार इस समय कनाडा के दौरे पर हैं। पंजाबी एक्टर-सिंगर को टोरंटो में कनाडा के रोजर्स सेंटर में अपने हालिया कॉन्सर्ट के दौरान एक बड़ा सरप्राइज मिला। जस्टिन ट्रूडो ने दिलजीत को प्रोग्राम पर जाकर सरप्राइज दिया और सोशल मीडिया पर उनके स्टारडम की तारीफ करते हुए एक शानदार पोस्ट शेयर की।

    Canada PM के साथ मुलाकात Diljit Dosanjh को पड़ी भारी
  • Jul 15, 2024 6:48 PM

    Rakul Preet Singh के परिवार पर गिरी गाज

    बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। रकुल के ससुर वासु भगनानी इन दिनों कर्जे से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं और उन्हें अपना ऑफिस तक बेचना पड़ गया है लेकिन अब एक्ट्रेस के भाई पर भी गाज गिरी है क्योंकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Rakul Preet Singh के परिवार पर गिरी गाज
  • Jul 15, 2024 6:46 PM

    Rakul Preet Singh का भी Drugs Case में फंस चुका है नाम

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। एक्ट्रेस के भाई को ड्रग्स खरीदने के मामले में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि रकुल प्रीत भी ड्रग्स केस में फंस चुकी हैं।

    Rakul Preet Singh का भी Drugs Case में फंस चुका है नाम
  • Jul 15, 2024 6:45 PM

    टीवी शो देखने के बदले सरकार ने ले ली जान

    किम जोंग उन की सरकार अपने नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए जानी जाती है। नॉर्थ कोरिया के कानून कितने सख्त है, इसके बारे में हाल ही में रूह कंपा देने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरियाई नाटक देखने के लिए 30 मिडिल स्कूल के स्टूडेंट्स को मौत की सज़ा दी है।

    टीवी शो देखने के बदले सरकार ने ले ली जान
  • Jul 15, 2024 6:43 PM

    रेड कार्पेट पर भारी आउटफिट में इतराने वाले स्टार्स की सच्चाई है खोखली

    हाई-प्रोफाइल और स्टार-स्टडेड मेगा इवेंट्स की दुनिया में, जहा रेड कार्पेट हॉटे कूटोर और फैशन स्टेटमेंट्स से जगमगाते हैं, ग्लैमर के पीछे की सच्चाई अक्सर किसी की नजर में नहीं आती। आपको जानकर हैरानी होगी कि सेलिब्रिटीज का जगमगाता फैशन बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए बिजनेस लेकर आता है।

    रेड कार्पेट पर भारी आउटफिट में इतराने वाले स्टार्स की सच्चाई है खोखली
  • Jul 15, 2024 4:33 PM

    कीमोथेरेपी के बाद पहली बार शूट पर पहुंची हिना खान, ऐसे छिपाए जख्मों के निशान!

    हिना खान को हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। वो इस वक्त तीसरी स्टेज पर हैं और लगातार संघर्ष कर रही हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल इसमें हिना खान अपनी पहली कीमोथेरेपी के बाद पहली बार किसी शूटिंग पर पहुंची हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने इस दौरान मेकअप रूम से वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो अपने जख्मों को छिपाती हुई नजर आ रही हैँ। साथ ही कह रही हैं कि, ''द शो मस्ट गो ऑन।''

  • Jul 15, 2024 3:44 PM

    Anant Ambani Radhika Merchant की शादी में हुई बड़ी चूक

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अंबानी के कार्यक्रम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि 'बम' वाला ट्वीट वायरल हो गया है। पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया यूजर की पहचान करने के लिए एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर जांच की गई। हालांकि, अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्ट को 'झूठा' माना गया है, लेकिन वे इसकी जांच कर रहे हैं।

  • Jul 15, 2024 3:13 PM

    'अल्फा' की शूटिंग शुरु करने वाले शरवरी ने दिया जबरदस्त मंडे मोटिवेशन, हुईं तस्वीरें!

    बॉलीवुड की उभरती स्टार शरवरी जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जो कि YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में वे सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं। 'अल्फा' की शूटिंग शुरू करने से कुछ दिन पहले, शरवरी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त फिटनेस गोल्स देते हुए मंडे मोटिवेशन का डोज दिया!

    'अल्फा' की शूटिंग शुरु करने वाले शरवरी ने दिया जबरदस्त मंडे मोटिवेशन, हुईं तस्वीरें!
  • Jul 15, 2024 2:48 PM

    आराध्या बच्चन ने एयरपोर्ट पर पैपराजी से क्यों कह दी ऐसी बात?

    हम देख सकते हैं चेक इन के दौरान आराध्या और ऐश खड़ी हैं और अचानक पीछे से एक आवाज आती है। कहा जा रहा है कि एक कैमरामैन गिरने वाला था, इसपर आराध्या ने कहा, 'ध्यान से।' इसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

  • Jul 15, 2024 1:36 PM

    सान्या मल्होत्रा ऑस्ट्रेलिया में काटेंगी बवाल, फिल्म 'मिसेज' को लेकर आई बड़ी खबर!

    इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) सान्या मल्होत्रा​​अभिनीत अपनी मुख्य किरदारों वाली फिल्मों में से एक "मिसेज" का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। आरती कदव द्वारा निर्देशित फिल्म का IFFM में ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर होगा।

  • Jul 15, 2024 12:58 PM

    kim kardashian ने खूबसूरत रेड ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फैन्स बोले- आप तो अलादीन की जैस्मिन लग रही हो...

    किम कार्दशियन ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत राधिका की शादी से कुछ झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किम कार्दशियन रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस और डिजाइनर माथा पट्टी लगाई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में किम कार्दशियन प्रिंसेस जैस्मीन से कम नहीं दिख रही हैं। कभी सोलो तस्वीर शेयर करती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी दोस्त और दूल्हे राजा की बहन ईशा अंबानी के साथ फोटो शेयर करती हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि किम कार्दशियन अनंत और राधिका से बात करती नजर आ रही हैं।

    kim kardashian ने खूबसूरत रेड ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फैन्स बोले- आप तो अलादीन की जैस्मिन लग रही हो...
  • Jul 15, 2024 12:56 PM

    BB OTT 3: अरमान के बाद अब पायल मलिक ने विशाल पांडे से मांगी हाथ जोड़कर माफी, बोलीं- मेरे बोलने का टोन...

    पायल मलिक अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहती हैं कि 'आज के एपिसोड में सब कुछ क्लियर हो गया है। अरमान जी ने उसे थप्पड़ मारा और उससे अब माफी भी मांग ली है और मेरी तरफ से भी माफी। मैं कहना चाहूंगी कि जो संटेंस था वह चेंज हो गया था और साथ ही साथ मेरे बोलने का टोन भी ठीक नहीं था। मुझे थोड़ा शांत होकर उससे बात करनी चाहिए थीं। मैं आगे इतना ही कहना चाहूंगी कि इस टॉपिक को खत्म कर दिया जाए। आप भी इस टॉपिक को खत्म करो। अब इसे मत उछालो। विशाल जब बाहर आएगा तब हम उससे बात करेंगे और सब ठीक करेंगे।'

    BB OTT 3: अरमान के बाद अब पायल मलिक ने विशाल पांडे से मांगी हाथ जोड़कर माफी, बोलीं- मेरे बोलने का टोन...
  • Jul 15, 2024 11:35 AM

    ब्रेकअप की खबरों की बीच स्पेन घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा, फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

    ब्रेकअप की तेजी से फैल रही अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं दी है, भले ही इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन के साथ नजर ना आ रही हों, लेकिन वह इन दिनों जमकर एंजॉय कर रही हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से वेकेशन के मजे ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ वेकेशन फोटोज़ अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। जहां वह नियॉन कलर की बिकिनी पहने बोल्ड लुक देती नजर आ रही हैं।

    ब्रेकअप की खबरों की बीच स्पेन घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा, फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
  • Jul 15, 2024 11:01 AM

    Entertainment News: खेसारी लाल यादव ने अटेंड किया अनंत राधिका का रिसेप्शन

    भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे खेसारी लाला यादव को भी अनंत राधिका के रिसेप्शन पर न्योता दिया गया था। बता दें कि इस खास दिन पर खेसारी लाल व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए। खेसारी लाल का अंदाज फैन्स का दिल जीत रहा है।

  • Jul 15, 2024 10:16 AM

    Entertainment News: नीता अंबानी ने दिया पैपराजी को न्योता, हाथ जोड़कर की विनती

    नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी पैपराजी से विनती करती हैं कि आप सभी को कल हमारा मेहमान बनकर आता है। वह सभी पैपराजी को 15 जुलाई के लिए न्योता देती हैं।

  • Jul 15, 2024 8:30 AM

    अनंत राधिका के रिसेप्शन में बन ठन कर आईं तमन्ना भाटिया, लुक्स ने जीता फैन्स का दिल

    अनंत राधिका के रिसेप्शन में तमाम सितारे शामिल हुए थे। ऐसे में तमन्ना भाटिया का लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जी हां, तमन्ना भाटिया नेवी ब्लू कल के लहंगे में नजर आईं। न्यूड मेकअप और उनका ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा था। वहीं तमन्ना भाटिया के बॉयफ्रेंड विजय वर्मा भी ट्यूनिंग सेट करते नजर आए।

  • Jul 15, 2024 8:10 AM

    बॉक्स ऑफिस पर छा गई कमल हासन की फिल्म इंडियन 2, तीसरे दिन किया बंपर कलेक्शन,

    वहीं इंडियन 2 की बात करें तो फिल्म ने आते ही पहले दिन 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 58.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म आसानी से चौथे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

    बॉक्स ऑफिस पर छा गई कमल हासन की फिल्म इंडियन 2, तीसरे दिन किया बंपर कलेक्शन,
  • Jul 15, 2024 8:05 AM

    Sarfira BOC DAY 3: तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने की बस इतनी कमाई

    पहले दिन सरफिरा की कमाई बेहद ठंडी रही। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये हुआ है।

    Sarfira BOC DAY 3: तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने की बस इतनी कमाई

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X