Rakul Preet Singh के परिवार पर गिरी गाज, पुलिस ने एक्ट्रेस के भाई को इस मामले में किया गिरफ्तार

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh Brother Arrested: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। रकुल के ससुर वासु भगनानी इन दिनों कर्जे से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं और उन्हें अपना ऑफिस तक बेचना पड़ गया है लेकिन अब एक्ट्रेस के भाई पर भी गाज गिरी है क्योंकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

तेलुगु चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह को साइबराबाद पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमनप्रीत को चार नाइजीरियाई लोगों से कथित तौर पर ड्रग्स खरीदते समय पकड़ा गया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पेडलर्स को गिरफ्तार करने से पहले उनके पास से 2 करोड़ रुपये की 200 ग्राम कोकीन जब्त की और कथित खरीदार होने के आरोप में अमनप्रीत को भी गिरफ्तार किया। इससे पहले रकुल प्रीत सिंह को भी ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कई बार तलब किया है।

रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत, जो एक महत्वाकांक्षी एक्टर हैं और जिन्होंने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके राजेंद्र नगर में एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राजेंद्र नगर पुलिस और एसओटी (स्पेशल ऑपरेशन टीम) के इस भंडाफोड़ कैंपेन के तहत ही फेमस एक्ट्रेस के भाई की गिरफ्तारी हुई है।

एक्ट्रेस से ड्रग रैकेट से उनके कथित संबंधों और संदिग्ध पैसों की लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई है। सितंबर 2021 में, रकुल प्रीत सिंह हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुईं, जहां उनसे उनकी संभावित इनवॉल्वमेंट के बारे में घंटों पूछताछ की गई। एजेंसी ने उनसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच करने के लिए अपने बैंक स्टेटमेंट देने को कहा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X