Bollywood News Live: सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर सुन झल्लाए कॉमेडियन, मुंज्या ने 7 दिनों में की तगड़ी कमाई

Bollywood 14 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की शादी की। जी हां, बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा की शादी का कार्ड लीक हो गया था जिसके बाद कॉमेडियन सुनील पाल का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि दोनों की शादी की खबर सुन कॉमेडियन थोड़ खफा नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुंज्या फिल्म जो 7 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। 7 दिनों में फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से आगे निकल गई है।

सोनाक्षी की शादी की खबर सुन कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील कहते हैं कि यह दोस्तों के लिए ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। सुनील पाल आगे कहते हैं कि जिसने जिंदगी भर आज मेरे यार की शादी है गाना गाया उन्हें खुद ही बेटी की शादी के बारे में पता नहीं है। सेना तुमसे यह उम्मीद नहीं थी कि शत्रु मेरे पापा है और पापा मेरे शत्रु। अरे अगर तुमने अपने पिता को अपनी शादी में बुलाया होता तो वह जरूर आते कि आज मेरे सोना की शादी है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या ने जहां पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये से कमाई की थी। तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं छठे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी हिसाब से फिल्म ने सात दिनों में 35.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

LIVE Feed
  • Jun 14, 2024 7:24 PM

    न्यू यॉर्क में बेटी वामिका के साथ आइस्क्रीम डेट एंजॉय करती नजर आईं Anushka Sharma

    अनुष्का शर्मा इन दिनों न्यू यॉर्क में खूब एंजॉय कर रही हैं। विराट कोहली टी20 को लेकर इसी सिटी में हैं। हाल ही में अनुष्का को बेटी वामिका के साथ आइस्क्रीम एंजॉय करते हुए देखा गया। यहां वो अपनी बचपन की दोस्त नैमीषा मूर्ति के साथ आई थीं। अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

  • Jun 14, 2024 7:24 PM

    Maharaj पर हाई कोर्ट के स्टे को चुनौती देंगे यश राज फिल्म्स और Netflix

    आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की डेब्यू फिल्म महाराज (Maharaj) 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली थी लेकिन अब मूवी पर रोक लग गई है। गुजरात हाई कोर्ट ने 13 जून को स्टे ऑर्डर का फैसला सुनाया। वहीं अब महाराज के मेकर्स ने कोर्ट में इसे चुनौती देने का फैसला किया है।

  • Jun 14, 2024 7:22 PM

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'स्त्री 2'

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं अब 'पुष्पा 2' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' आ गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। मैडडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 2' की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है

  • Jun 14, 2024 6:19 PM

    कॉलेज में ऐन मौके पर Sunny Leone के परफॉर्मेंस पर लगाई रोक

    पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी को हाल ही में केरला यूनवर्सिटी में 5 जुलाई को होने वाले एक प्रोग्राम में परफॉर्मेंस देने की परमिशन नहीं दी गई। यह प्रोग्राम तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रेमेसिस में होने वाला है। पहले यह ऐलान किया गया था कि सनी वहां परफॉर्म करेंगी, लेकिन अब रिपोर्ट बता रही हैं कि परमिट कैंसिल कर दिया गया है।

    कॉलेज में ऐन मौके पर Sunny Leone के परफॉर्मेंस पर लगाई रोक
  • Jun 14, 2024 6:17 PM

    Kundali Bhagya की ये एक्ट्रेस अब Bigg Boss OTT 3 में भी मचाएगी धमाल

    लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस अंजुम फकीह, जिन्हें आखिरी बार 'कुंडली भाग्य' में सृष्टि अरोड़ा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि वो अब अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Kundali Bhagya की ये एक्ट्रेस अब Bigg Boss OTT 3 में भी मचाएगी धमाल
  • Jun 14, 2024 6:16 PM

    Karan Johar ने रुकवा दी इस फिल्म की रिलीज

    यह देखते हुए कि फिल्ममेकर करण जौहर को निशाना बनाया जा रहा है और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म "शादी के डायरेक्टर करण और जौहर" के मेकर्स को टाइटल या फिल्म में उनके नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया।

    Karan Johar ने रुकवा दी इस फिल्म की रिलीज
  • Jun 14, 2024 6:15 PM

    विद्या बालन के ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए फैंस के होश

    कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्तिक ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनती की है। बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों के लिए चंदू चैंपियन की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें विद्या की एंट्री ने सबको हैरान करके रख दिया।

    विद्या बालन के ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए फैंस के होश
  • Jun 14, 2024 4:15 PM

    निक्की तंबोली से अचानक Kiss क्यों मांगने लगे पैपराजी?

    दरअसल इवेंट के दौरान निक्की पोज दे रही थीँ और उन्होने ऊपर खड़े पैपराजी की तरफ फ्लाइंग किस किया। इसके बाद नीचे वाले पैप्स भी कहने लगे की 'नीचे नहीं मिला, नीचे नहीं मिला..' इसके बाद निक्की ने फ्लाइंग किया दिया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jun 14, 2024 3:23 PM

    ट्रोलिंग के बीच शर्मिन सहगल के सपोर्ट में आए फरदीन खान

    हाल ही में एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने कहा, "मुझे लगता है कि ये ट्रॉलिंग बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हर किसी को यह हक है कि वो किसी की परफॉर्मेंस को पसंद करे या न करें, लेकिन ये ट्रोलिंग गलत है और बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने हीरामंडी में बहुत अच्छा काम किया है। उनका रोल बहुत कॉम्प्लेक्स और चैलेंजिंग था और वो कुछ बड़े टैलेंट्स के साथ काम कर रही थी। मेरे लिए, उनकी परफॉर्मेंस स्ट्रॉन्ग लगी और उनके करियर के लिए ये एक अच्छी शुरुआत थी।"

  • Jun 14, 2024 2:35 PM

    'नशे में धुत है..' दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो देख भड़के लोग

    दिल्ली मेट्रो से फिर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहे युवक की हरकतें देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वो नशे में धुत है। इसके बाद कइयों ने मेट्रो की सुरक्षा को घेरे में खड़ा कर दिया है।

  • Jun 14, 2024 2:02 PM

    स्त्री 2 की रिलीज डेट का ऐलन

    मुंज्या ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। लेकिन अब सही मौका देखकर श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की रिलीज डेट ऐलान हो गया है। ये फिल्म भी इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

  • Jun 14, 2024 1:18 PM

    हाइट की वजह से ट्रोल हुए रोनित रॉय के बेटे अगस्त्य, लोग बोले- 'ऊपर ऑक्सीजन लेवल क्या है..'

    अभिनेता रोनित रॉय ने हिंदी फिल्मों में वो सफलता हासिल नहीं की जिसको लेकर हर सितारा सपना देखता है। कुछ फिल्मों में लीड रोल में नजर आए थे लेकिन फिल्में कुछ खास नहीं चलीं लेकिन इस बीच रोनित रॉय और उनके बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता के बेटे का हाइट देखकर सभी हैरान हैं और लगातार मजेदार मैसेज सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है।

  • Jun 14, 2024 12:21 PM

    राधिका मर्चेंट ने अपनी ड्रेस पर छपवाया अनंत अंबानी का लिखा हुआ लव लैटर, लोग बोले- कितना प्यार करती हो...

    अंबानी फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में कुछ तस्वीरे उनकी प्री-वेडिंग की वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि राधिका की ड्रेस पर कुछ लिखा हुआ है। दरअसल राधिका ने अपनी ड्रेस पर अनंत का लिखा हुआ लव लैटर प्रिंट करवाती हैं। यह देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Jun 14, 2024 11:02 AM

    स्टाइलिस्ट के साथ बद से बदतर बर्ताव करती थीं रानी मुखर्जी, बोलीं- वो मुझपर चिल्लाती थीं इसीलिए मैंने उन्हें...

    मारिया ने कहा कि रानी मुखर्जी हमें होटल में बुलाती थीं और बाद में वह मुझे ना आने के लिए कहती थीं, लेकिन इसके बादले वह मुझे वह शूट पर ही बाल बनाने के लिए कहतीं। मुझे उनके स्वभाव का आइडिया नहीं था, वह बार-बार हेयर स्टाइलिस्ट बदलने के लिए कह कहती थीं। उन्हें मेरा काम पसंद नहीं आता था। मैंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, लेकिन वह मुझसे अच्छे से बात नहीं करती थीं।

    स्टाइलिस्ट के साथ बद से बदतर बर्ताव करती थीं रानी मुखर्जी, बोलीं- वो मुझपर चिल्लाती थीं इसीलिए मैंने उन्हें...
  • Jun 14, 2024 9:24 AM

    बॉयफ्रेंड बनाने के लिए बेताब हैं Urfi Javed, रिलेशनशिप को लेकर पैपराजी ने पूछी ये बात तो शर्म से हुईं लाल

    उर्फी जावेद ने बीती रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह एक गाना सुनती नजर आती हैं और उसके बाद वह कहती हैं कि उन्हें भी बॉयफ्रेंड बनाना है जब भी वह इस गाने को सुनती हैं उनमें बॉयफ्रेंड बानाने की ख्वाहिश जाग जाती है। वह कहती हैं कि उन्हें भी बॉयफ्रेंड के साथ इस गाने पर रील बनानी है। वहीं जैसे ही पैपराजी ने इस स्टोरी को देखा उन्होंने भी उर्फी से सवाल कर लिया कि वह कैसा बॉयफ्रेंड चाह रही हैं। इसके बाद उर्फी जावेद शर्म से लाल हो जाती हैं।

    बॉयफ्रेंड बनाने के लिए बेताब हैं Urfi Javed, रिलेशनशिप को लेकर पैपराजी ने पूछी ये बात तो शर्म से हुईं लाल
  • Jun 14, 2024 8:49 AM

    सोनाक्षी- जहीर की शादी से पहले ये क्या बोल गईं पूनम ढिल्लों, दूल्हे राजा को दे डाली खुली चेतावनी...

    हाल ही में पूनम ढिल्लों सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर बयान देती हैं पूनम कहती हैं कि 'मैं सोनाक्षी को बेस्ट शुभकामनाएं देती हूं। बहुत ही प्यारा इनवाइट भेजा है उसने मेरे लिए वो बच्ची है। मैंने उसकी पूरी जर्नी देखी है। तो भगवान करे वह बहुत खुश रहे। बहुत ही लविंग गर्ल है। वह हमेशा खुश रहे मैं ऐसी प्रार्थना करती हूं। और इसके बाद वह जहीर से कहती हैं कि उसे हमेशा खुश रखना जहीर याद रखना वह बहुत ही प्यारी बच्ची है।'

    सोनाक्षी- जहीर की शादी से पहले ये क्या बोल गईं पूनम ढिल्लों, दूल्हे राजा को दे डाली खुली चेतावनी...
  • Jun 14, 2024 7:26 AM

    Mr and Mrs Mahi से भी आगे निकली 'मुंज्या', 7 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

    हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या ने जहां पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये से कमाई की थी। तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं छठे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी हिसाब से फिल्म ने सात दिनों में 35.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

    Mr and Mrs Mahi से भी आगे निकली 'मुंज्या', 7 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
  • Jun 14, 2024 7:24 AM

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर सुन झल्लाए सुनील पाल,

    सुनील पॉल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। यूजर्स के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन सोनाक्षी और जहीर इकबाल का वेडिंग कार्ड भी लीक हुआ था। जिसमें एक मैसेज भी था कि 7 सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हसबैंड वाइफ बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को मुंबई में संगीत होगा और 23 तारीख को शादी होगी। बता दें कि दोनों की शादी ना तो हिंदू रीति रिवाज से होगी ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से। दोनों रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर सुन झल्लाए सुनील पाल,

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X