Karan Johar ने रुकवा दी इस फिल्म की रिलीज, कोर्ट में जाकर रोया दुखड़ा तब जाकर...

karan johar

यह देखते हुए कि फिल्ममेकर करण जौहर को निशाना बनाया जा रहा है और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म "शादी के डायरेक्टर करण और जौहर" के मेकर्स को टाइटल या फिल्म में उनके नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया।

अदालत ने निर्देश दिया है कि जब तक जौहर का नाम और उनकी पर्सनल एट्रीब्यूट्स को टाइटल और फिल्म से हटा नहीं दिया जाता, तब तक फिल्म को सिनेमाघरों या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की जाएगी। आपको बता दें ये फिल्म 14 जून को रिलीज़ होने वाली थी।

जस्टिस रियाज छागला ने जौहर के पक्ष में अंतरिम राहत देते हुए कहा कि पहली दृष्टि में फिल्म के निर्माता जौहर को निशाना बना रहे हैं और बिना अनुमति के उनके नाम का इस्तेमाल करना उनके मौलिक अधिकारों और उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन है।

जज ने कहा कि फिल्म के शीर्षक में निर्देशक, करण और जौहर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है- 'टाइटल में डायरेक्टर लिखा है...इसका मतलब है कि यहां करण जौहर के बारे में बात हो रही है। मैंने ट्रेलर देखा। करण और जौहर नाम के दो अलग-अलग इंसान भी नहीं है। पहली नजर में, ऐसा लगता है कि वे (फिल्म के निर्माता) उन्हें (करण जौहर) निशाना बना रहे हैं। उनकी सेलिब्रिटी पॉजिशन पर कोई शक नहीं है। उन्होंने कई फिल्में बनाई और प्रोड्यूस की हैं जो सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।'

जस्टिस छागला ने कहा- 'इसमें कोई शक नहीं है कि करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है और कई लोगों को एक्टर के रूप में लॉन्च किया है, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि फिल्म में करण जौहर पर सीधा निशाना साधा जा रहा है और उनके नाम का गैरकानूनी इस्तेमाल किया गया है।"

हालांकि, शादी डायरेक्टर करण और जौहर के मेकर्स कोर्ट में नोटिस दिए जाने के बावजूद पेश नहीं हुए हैं और मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की है।

More from Filmibeat

Read more about: karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X