कॉलेज में ऐन मौके पर Sunny Leone के परफॉर्मेंस पर लगाई रोक, कहा- 'ये लोग मोटी फीस लेते हैं और...'

sunny leone

Sunny Leone Performance Cancelled: पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी को हाल ही में केरला यूनवर्सिटी में 5 जुलाई को होने वाले एक प्रोग्राम में परफॉर्मेंस देने की परमिशन नहीं दी गई। यह प्रोग्राम तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रेमेसिस में होने वाला है। पहले यह ऐलान किया गया था कि सनी वहां परफॉर्म करेंगी, लेकिन अब रिपोर्ट बता रही हैं कि परमिट कैंसिल कर दिया गया है।

केरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने कहा कि अथॉरिटीज ने कॉलेजों और इंस्टीट्यूट के प्रेमेसिस के अंदर बाहरी बैंड और आर्टिस्ट के परफॉर्मेंस पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि कैसे पिछले साल कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में सिंगर निकिता गांधी के परफॉर्मेंस से पहले, एक बड़ी भगदड़ मच गई थी, जिसकी वजह से चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी और 60 घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा, "तब एक नियम बनाया गया था कि किसी भी कार्यक्रम के लिए बाहरी बैंड या आर्टिस्ट को प्रेमेसिस के अंदर आने की परमिशन नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट प्रेमेसिस के अंदर अपने खुद के परफॉर्मेंस और प्रोग्राम ऑर्गनाइज कर सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि जब कलाकार बाहर से बुलाए जाते हैं, तो वे भी मोटी फीस लेते हैं और क्योंकि स्टूडेंट इतना खर्चा नहीं उठा पाते, इसलिए वे क्राउडफंडिंग का सहारा लेते हैं, जिसकी यूनिवर्सिटी के प्रेमेसिस में भी परमिशन नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल सिंगर निकिता गांधी का म्यूजिक प्रोग्राम स्टूडेंट्स और कोच्चि के CUSAT के मैनेजमेंट के लिए एक बुरे सपने की तरह बन गया था, जब भगदड़ के कारण चार छात्रों की मौत हो गई थी।

इस बीच, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी लियोनी अगली बार एक मलयालम फिल्म में दिखाई देंगी, और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। वह इस अनाम फिल्म के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sunny leone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X