Bollywood News Live: कार्तिक आर्यन को 10 साल बाद मिली इंजीनियर की डिग्री, फैन्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा

Bollywood 12 January live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन की जी हां, बता दें कि कार्तिक आर्यन ने इंजीनियर की डिग्री पूरी कर ली है। बिजी शेड्यूल के बाद भी कार्तिक आर्यन ने अपनी पढ़ाई चालू रखी। हाल ही में कार्तिक ने कॉलेज के कन्वोकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि एक्टर अपने इंजीनियर की डिग्री अपनी मां के साथ लेने गए थे। वहीं दूसरी खबर भी बॉलीवुड से ही है। बता दें को सोनाक्षी और जहीर आए दिनों पब्लिक एरिया में नजर आते हैं। ऐसे में बीते दिन सोनाक्षी और जहीर को एक इवेंट में देखा गया, लेकिन सोनाक्षी पैपपाजी पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं।

कार्तिक आर्यन ने इंजीनियर की डिग्री पूरी कर ली है। बिजी शेड्यूल के बाद भी कार्तिक आर्यन ने अपनी पढ़ाई चालू रखी। हाल ही में कार्तिक ने कॉलेज के कन्वोकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि एक्टर अपने इंजीनियर की डिग्री अपनी मां के साथ लेने गए थे। एक्टर का कहना है कि फिल्मों के बीच भी वह अपनी पढ़ाई का महत्व नहीं भूले। उन्हें हमेशा से एक्टर बनना था जिसके लिए उन्होंने कई क्लास भी बंक किए थे।

सोनाक्षी और जहीर आए दिनों पब्लिक एरिया में नजर आते हैं। ऐसे में बीते दिन सोनाक्षी और जहीर को एक इवेंट में देखा गया, लेकिन सोनाक्षी पैपपाजी पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आते ही फैन्स भी हैरान रह गए हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि सोनाक्षी इतनी गुस्से में नजर आ रही हैं।

LIVE Feed
  • Jan 12, 2025 10:23 PM

    Rana Daggubati के साथ कई तेलुगु स्टार पर कसा गया शिकंजा

    Rana Daggubati Booked For Illegal Demolition: हैदराबाद में फिल्म नगर पुलिस ने वेंकटेश दग्गुबाती, राणा दग्गुबाती, उनके भाई अभिराम दग्गुबाती और उनके पिता सुरेश बाबू दग्गुबाती के साथ फेमस तेलुगु फिल्म हस्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह मामला फिल्म नगर में स्थित डेक्कन किचन होटल के कॉन्ट्रोवर्शियल डेमोलिशन से जुड़ा है।

    Rana Daggubati के साथ कई तेलुगु स्टार पर कसा गया शिकंजा
  • Jan 12, 2025 8:36 PM

    हार्ट अटैक नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर Tiku Talsania को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

    Tiku Talsania Health Update: फिल्मों में अपने कॉमिक रोल के लिए फेमस एक्टर टिकू तलसानिया को शुक्रवार को मुंबई में रश्मि देसाई की गुजराती फिल्म मॉम तने नै समझय देखने के बाद ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल ले जाया गया। अब टिकू की बेटी एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी शेयर की और उनके फैंस के सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया।

    हार्ट अटैक नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर Tiku Talsania को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक
  • Jan 12, 2025 7:50 PM

    ये टीवी एक्ट्रेस LA की भीषण आग से बाल-बाल बच निकली

    Roopal Tyagi Escapes LA Wildfires: टेलीविजन एक्ट्रेस रूपल त्यागी, जिन्हें फेमस शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन के रूप में उनके रोल के लिए जाना जाता है, उन्होंने खुलासा किया कि वह अमेरिका में रहने के दौरान लॉस एंजिल्स के विनाशकारी जंगल की आग से बच गई थी, जहां वह ट्रैवलिंग और एजुकेशनल कोर्सेज के लिए कुछ महीनों के लिए गई थी।

    ये टीवी एक्ट्रेस LA की भीषण आग से बाल-बाल बच निकली
  • Jan 12, 2025 7:04 PM

    Pushpa 2 के अनसीन वीडियोज हुए लीक

    Pushpa 2 Unseen Video Goes Viral: वी सुकुमार की 'पुष्पा' सीरीज के प्रोडक्शन में एक लंबा सफर रहा है। 'पुष्पा: द राइज' की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी, उसके बाद 2022 में 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग शुरू हुई। कहानी को और बेहतर बनाने के लिए, डायरेक्ठर ने सीक्वल में 20 मिनट और जोड़ने की प्लानिंग बनाई है।

    Pushpa 2 के अनसीन वीडियोज हुए लीक
  • Jan 12, 2025 6:13 PM

    इस बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ दर्ज करोड़ों का मामला

    Cherag Bambboat Controversy: गामदेवी पुलिस ने बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट चिराग बम्बोत के खिलाफ एक इंडस्ट्रियल केमिकल व्यापारी से 6.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में FIR दर्ज की है। यह मामला IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 409 (लोक सेवक, बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है।

    इस बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ दर्ज करोड़ों का मामला
  • Jan 12, 2025 5:03 PM

    Salman Khan ने खोली Chaahat Pandey के रिश्ते की पोल

    Bigg Boss 18 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में एक्ट्रेस चाहत पांडे तब से चर्चा में हैं, जब से उनके और एक्टर मानस शाह के बीच सीक्रेट रिलेशनशिप होने की चर्चा जोरों पर है और अब नए एपिसोड में, होस्ट सलमान खान ने पुष्टि की कि रिपोर्ट सच थी।

    Salman Khan ने खोली Chaahat Pandey के रिश्ते की पोल
  • Jan 12, 2025 4:09 PM

    Masaba Gupta की ननद का घर LA की आग में जल कर हुआ खाक

    Masaba Gupta Sister-In-Law Loses Her Home: नीना गुप्ता की बेटी, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की ननद चिन्मय मिश्रा ने लॉस एंजिल्स, अमेरिका के पैसिफिक पैलिसेड्स एरिया में लगी आग के बीच अपना घर खो दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फॉलोवर्स से एक फंडरेजर के जरिए दान करके सपोर्ट बढ़ाने के लिए कहा।

    Masaba Gupta की ननद का घर LA की आग में जल कर हुआ खाक
  • Jan 12, 2025 1:19 PM

    KRK ने साधा गेम चेंजर के कलेक्शन पर निशाना, बोले- 6 गुना बढ़ाकर कलेक्शन दिखाया जा रहा है...

    KRK target Ram Charan Movie Game Changer Collection: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए आज दूसरा दिन है और फिल्म का कलेक्शन 186 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। जबकि फिल्म क्रिटिक केआरके इशका विरोध कर रहे हैं।

    KRK ने साधा गेम चेंजर के कलेक्शन पर निशाना, बोले- 6 गुना बढ़ाकर कलेक्शन दिखाया जा रहा है...
  • Jan 12, 2025 12:49 PM

    विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने ? VIDEO में रिवील हुआ चेहरा

    हाल ही में वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बेटे और बेटी का चेहरा छिपाते हुए दोनों को कार में बैठालते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में अकाय का चेहरा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इस तस्वीर को देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

    विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने ? VIDEO में रिवील हुआ चेहरा
  • Jan 12, 2025 12:01 PM

    पाकिस्तान में कव्वाली में गाया गया Justin Bieber का गाना Baby, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

    Justin Bieber song Baby sung by Pakistani Qawaal in Qawwali: पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी में हुए एक इवेंट में कव्वाली रखी गई थी। इस खास मौके पर कव्वाली के साथ ही अंग्रेजी गानों को भी गाया गया जिसे सुनकर लोगों के होश ही उड़ गए।

    पाकिस्तान में कव्वाली में गाया गया Justin Bieber का गाना Baby, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
  • Jan 12, 2025 11:14 AM

    नितिन गडकरी ने देखी कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' वीडियो शेयर कर लिख दी ये बात

    बता दें कि फिल्म के रिलीज होने से पहले कंगना रनौत ने यह फिल्म कंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिखाई है। जी हां, बीते दिन कंगना ने नितिन गडकरी के लिए स्पेशन स्क्रीनिंग रखी। नितिन गडकरी ने कंगना रनौत, अनुपम खेर और बाकी टीम मेंबर्स के साथ नागपुर में यह फिल्म देखी।

    नितिन गडकरी ने देखी कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' वीडियो शेयर कर लिख दी ये बात
  • Jan 12, 2025 10:02 AM

    Game Changer BOC Day 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' से ज्यादा कमा रही है राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर'

    फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तेलुगू में 41.25, तमिल में 2.12 करोड़ रुपये, हिंदी में 7.5 करोड़ रुपये कन्नड़ में 0.1 करोड़ रुपये, वहीं मलयालम में 0.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने दूसरे दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसमें तेलुगू में 12.7, तमिल में 1.7 करोड़ रुपये, हिंदी में 7 करोड़ रुपये। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.5 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

    Game Changer BOC Day 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' से ज्यादा कमा रही है राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर'
  • Jan 12, 2025 9:02 AM

    पब्लिक में फैन्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, कैमरा बंद करने की करी रिक्वेस्ट

    सोनाक्षी और जहीर आए दिनों पब्लिक एरिया में नजर आते हैं। ऐसे में बीते दिन सोनाक्षी और जहीर को एक इवेंट में देखा गया, लेकिन सोनाक्षी पैपपाजी पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आते ही फैन्स भी हैरान रह गए हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि सोनाक्षी इतनी गुस्से में नजर आ रही हैं।

  • Jan 12, 2025 7:32 AM

    कार्तिक आर्यन को 10 साल बाद मिली इंजीनियर की डिग्री, शेयर किया इमोशनल वीडियो

    कार्तिक आर्यन ने इंजीनियर की डिग्री पूरी कर ली है। बिजी शेड्यूल के बाद भी कार्तिक आर्यन ने अपनी पढ़ाई चालू रखी। हाल ही में कार्तिक ने कॉलेज के कन्वोकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि एक्टर अपने इंजीनियर की डिग्री अपनी मां के साथ लेने गए थे। एक्टर का कहना है कि फिल्मों के बीच भी वह अपनी पढ़ाई का महत्व नहीं भूले। उन्हें हमेशा से एक्टर बनना था जिसके लिए उन्होंने कई क्लास भी बंक किए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X