..................... TV Actress Roopal Tyagi Escapes LA Wildfires Recalls Seeing Smoke From Her Flight - Hindi Filmibeat

ये टीवी एक्ट्रेस LA की भीषण आग से बाल-बाल बच निकली, आग की लपटों को देखकर घबरा गई थी हसीना!

Roopal Tyagi

Roopal Tyagi Escapes LA Wildfires: टेलीविजन एक्ट्रेस रूपल त्यागी, जिन्हें फेमस शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन के रूप में उनके रोल के लिए जाना जाता है, उन्होंने खुलासा किया कि वह अमेरिका में रहने के दौरान लॉस एंजिल्स के विनाशकारी जंगल की आग से बच गई थी, जहां वह ट्रैवलिंग और एजुकेशनल कोर्सेज के लिए कुछ महीनों के लिए गई थी।

रूपल ने देखा दिल दहला देने वाला सीन

ड्राई मौसम को देखते हुए एलए में जंगल की आग लगना नॉर्मल है, रूपल ने कहा कि किसी ने भी इसकी इतनी भीषणता की उम्मीद नहीं की थी। रूपल ने कहा - "मुझे याद है कि मैंने अपनी फ्लाइट से धुआं देखा और सोच रही थी कि क्या हो रहा है। जब तक मैं मुंबई पहुंची, मुझे पता चला कि आग कैसे फैल गई और सब कुछ जल गया। सीन देखना दिल दहला देने वाला है।"

एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

उन्होंने कहा-"एक्ट्रेस ने बताया कि घर वापस जाने से पहले, वह हॉलीवुड साइन देखने के लिए उसी सड़क पर गाड़ी चलाकर गई, जिसे अब आग के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा- "कल्पना कीजिए कि एक खुशहाल शहर एक दिन में जलकर खाक हो जाए, यह अविश्वसनीय है। जिंदगी अनप्रेडिक्टेबल है और मुझे लगता है कि यह हर दिन को पूरी तरह से जीने के आइडिए को और मजबूत करता है। हम कभी नहीं जानते कि अगले दिन क्या होने वाला है। मैं वास्तव में आशा करती हूं कि पीड़ित लोग जल्द ही अपना जीवन फिर से संवारने में कामयाब होंगे।"

रूपल ने आगे कहा कि वह इस घटना से पूरी तरह हिल गई हैं, लेकिन समय रहते लॉस एंजिल्स से निकल जाने के कारण खुद को धन्य महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा- "मैंने लॉस एंजिल्स में बिताए अपने शानदार समय को याद करने के लिए स्मृति चिन्ह वापस लाए थे। लेकिन अब, जब भी मैं इसे देखती हूं, तो मुझे दर्द का एहसास होता है। सौभाग्य से मेरे सभी दोस्त सेफ एरिया में हैं, लेकिन मैं उनके बारे में परेशान हूं। जबकि मैं समय पर वहां से निकल जाने के लिए धन्य महसूस करती हूं, इस मुसीबत के दौरान अपने दोस्तों के साथ ना होने का गिल्ट भी है। प्रकृति के प्रकोप को देखना बहुत परेशान करने वाला है, मैं पूरी तरह से हिल गई हूं।"

Read more about: roopal tyagi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X