Rana Daggubati के साथ कई तेलुगु स्टार पर कसा गया शिकंजा, हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश

Rana Daggubati Booked For Illegal Demolition: हैदराबाद में फिल्म नगर पुलिस ने वेंकटेश दग्गुबाती, राणा दग्गुबाती, उनके भाई अभिराम दग्गुबाती और उनके पिता सुरेश बाबू दग्गुबाती के साथ फेमस तेलुगु फिल्म हस्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह मामला फिल्म नगर में स्थित डेक्कन किचन होटल के कॉन्ट्रोवर्शियल डेमोलिशन से जुड़ा है।
दग्गुबाती फैमिली पर लगे आरोप
पुलिस ने वेंकटेश की पहचान आरोपी 1 (ए1), राणा की पहचान ए2, अभिराम की पहचान ए3 और सुरेश बाबू की पहचान ए4 के रूप में की है। आरोप भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 448, 452, 458 के साथ धारा 120 (बी) के तहत आते हैं, जो आपराधिक साजिश से जुड़ा है।
नंद कुमार ने की शिकायत
ऑफिशियल रिकॉर्ड की मानें तो, दग्गुबाती परिवार ने फिल्म नगर में अपनी प्रॉपर्टी नंद कुमार को पट्टे पर दी थी, जो एक बिजनेसमैन और एक अलग विधायक खरीद घोटाले में संदिग्ध है। नंद कुमार पट्टे पर दी गई जमीन पर डेक्कन किचन नामक होटल चला रहे थे। हालांकि, दग्गुबाती परिवार और नंद कुमार के बीच पट्टे के समझौते को लेकर विवाद पैदा हो गया, जिससे कानूनी टकराव हुआ।
नंद कुमार के आरोप
नंद कुमार ने आरोप लगाया कि परिवार ने चोरी की और जुबली हिल्स में दो प्रॉपर्टीज को इललीगल तरीके से ध्वस्त कर दिया, जो सिटी सिविल कोर्ट और तेलंगाना हाईकोर्ट के चल रहे कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। उन्होंने आगे परिवार पर जबरन प्रेमिसेस में घुसने और कथित एंटी सोशल लोगों की मदद से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने पहले डिमोलिशन का आदेश दिया था, लेकिन कानूनी विवाद के कारण प्रोसेस रोक दिया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान किया, जबकि संपत्तियां 2022 में अदालत की हिरासत में थीं। नंद कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके कर्मचारियों को धमकाया और 13 नवंबर, 2022 को एक घटना के साथ डैमेज की कोशिश फिर से शुरू कर दी।
अदालती कार्रवाई और इनवेस्टिगेशन
नंद कुमार की दायर एक प्राइवेट शिकायत के बाद, अदालत ने मामले का संज्ञान लिया और फिल्म नगर पुलिस को डिटेल्ड इनवेस्टिगेशन शुरू करने का ऑर्डर दिया। जनवरी 2024 में, जब डेमोलिशन की कोशिश करते रहे, तो शिकायतकर्ता ने अदालत से आपराधिक अतिक्रमण और साजिश के साथ आईपीसी धाराओं के तहत कार्रवाई करने की रिक्वेस्ट की।
इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री के हाई-प्रोफाइल लोगों की संलिप्तता और कथित प्रॉपर्टी के नुकसान के दावों के कारण काफी ध्यान आकर्षित किया है। जांच के आगे बढ़ने के साथ ही आगे के घटनाक्रमों का इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











