Birthday Special: अजय देवगन की लाइफ की तीसरी औरत काजोल?

आज बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन का जन्मदिन है। आज वो पूरे 45 साल के हो गये हैं। इन 45 सालों में उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों की बदौलत अजय देवन ने साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर प्रतिभा है तो एक नार्मल कद-काठी वाला इंसान भी पर्दे पर चमक सकता है।

अजय ने साल 1991 में आयी अपनी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' से ही अपने बुलंद हौंसलों से जता दिया था कि वो लंबी रेस का घोड़ा है। उनकी दूसरी फिल्म 'जिगर' भी सुपरहिट थी। जिसमें उनकी अभिनेत्री करिश्मा कपूर थीं। जहां पर्दे पर अजय देवगन की फिल्में हिट हो रही थीं वहीं दूसरी ओर उनकी जिंदगी में रोमांस भी परवान चढ़ रहा था।

चार साल के अपने प्यार के रिश्ते को अजय-काजोल ने साल 1999 में शादी में बदला

अजय देवगन की लाइफ में करिश्मा कपूर ने दस्तक दे दी थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में की और कहा जाता है कि दोनों अपने रिश्तों को लेकर सीरयस भी थे कि अचानक से अजय की लाइफ में एंट्री हुई मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन की, जिसके साथ अजय देवगन ने गोल्डन जुबली फिल्म 'दिलवाले' दी। इस फिल्म की सक्सेस रवीना के लिए काफी मायने रखती थी क्योंकि इससे पहले उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हुई थीं।

अजय-काजोल की अनदेखी तस्वीरें...

इसलिए रवीना ने अजय को अपना लकी चार्म मान लिया था और दोनों की नजदीकियां बढ़ती जा रही थी। अजय भी रवीना के हुस्न के दीवाने थे, जो कि करिश्मा को नागवार गुजरा और करिश्मा-रवीना के बीच अजय को लेकर झगड़ा हो गया, दोनों ने अजय देवगन के साथ में साइन की हुई कई फिल्में भी छोड़ दीं, जिसकी वजह से अजय देवगन की कुछ फिल्में बुरी तरह से पर्दे पर पिट गयीं और अजय की बुद्धि ठिकाने आ गयीं इसलिए उन्होंने दोनों ही बालाओं से दूरियां बढ़ा ली।

लेकिन उस समय अजय काफी तन्हा हो गये थे, यह बात है साल 1994 की, जब अजय फिर से अपना करियर पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक उनकी मुलाकात हुई काजोल से, जिन्होंने अजय के साथ दोस्ती की और कई फिल्में साइन की, जिन्होंने अजय के करियर को एक नया मोड़ दे दिया।

और काजोल कब अजय के दिल की रानी बन गयीं यह उन्हें भी पता नहीं चला। चार साल के अपने प्यार के रिश्ते को अजय-काजोल ने साल 1999 में शादी में तब्दील कर दिया। हालांकि शादी के बाद काजोल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

टूटने की कगार पर काजोल-अजय की शादी

यह वो समय था जब काजोल नंबर वन अभिनेत्री थीं लेकिन अजय के लिए काजोल ने करियर की चिंता नहीं की औऱ खुशी-खुशी उनके साथ घर बसा लिया। आज दोनों के प्यार की बगिया में दो फूल न्यासा और युग हैं जिनकी परवरिश में काजोल व्यस्त औऱ खुश हैं। लेकिन फिर भी काजोल, अजय की पहली पसंद नहीं है।

काजोल के आने के बाद अजय का फिल्मी करियर फिर से चमक उठा और वो आज ना केवल एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि बेहतरीन निर्माता-निर्देशक भी है।

हिंदी सिनेमा के इस नायाब अभिनेता को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देता है। आप भी अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करा सकते हैं और लिख सकते हैं कि अजय की कौन सी फिल्म आपको बेहद पसंद है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X