..................... April Fool: Kajol loves Rajnikanth so her Husband Ajay Devgan is very Upset - Hindi Filmibeat

Shocking News: टूटने की कगार पर काजोल-अजय की शादी

बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक है काजोल और अजय देवगन, जिनके प्यार की लोग कसमें खाते हैं। दोनों आयडल कपल है, उनके जैसे बनने की लोग ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन लगता है कि दोनों को नजर लग गयी है। क्योंकि आजकल अजय देवगन और काजोल के बीच में झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच में ना तो बातचीत हो रही है और ना ही दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना चाह रहे हैं। वजह है तमिल सिनेमा के भगवान रजनीकांत।

Must See: 'कोचादइयां' के ट्रेलर लॉंच पर उमड़े सितारे

आप सोच रहे होंगे कि आखिर 60 प्लस व्यक्ति कैसे शादी-शुदा कपल के बीच में रोड़ा बन सकता है तो सुनिए कारण है काजोल का रजनी प्रेम। फिल्म 'कोचादइयां' के ट्रेलर लॉंच पर काजोल ने कहा कि वह रजनीकांत की बहुत बड़ी फैन हैं और इसलिए ही वह उनकी फिल्म 'कोचादइयां' का बेताबी से इंतजार कर रही हैं।

'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक एनीमेशन फिल्म है

काजोल ने कहा कि "मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं..मैं रजनीकांत की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। वह सच्चे सुपरस्टार हैं। अगर उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो इस बारे में दोबारा सोचने का कोई सवाल ही नहीं बनता। अगर मुझे मौका मिले तो मैं किसी की परवाह ना करते हुए झट से हां कर दूं।

काजोल का इतना कहना था कि अजय देवगन का पारा चढ़ गया और उनके अंदर का पति जाग गया। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि इस बात को लेकर अजय देवगन ने मुंह फूला लिया और काजोल पर गुस्सा किया क्योंकि उन्हें नहीं पसंद है कि काजोल इस तरह से पब्लिक में अपनी इच्छा लोगों के सामने जताये क्योंकि इन बातों से ऐसा लगता है कि अजय ने काजोल को काम करने से रोक रखा है जबकि फिल्मों में काम ना करना काजोल का अपना फैसला है। इस बात को ही लेकर दोनों के बीच में काफी कहा-सुनी हो गयी जिसके कारण अब दोनों में काफी दूरियां बढ़ गयी है।

मालूम हो कि 'कोचादइयां' अब 11 अप्रैल की जगह 1 मई को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैक्री श्रॉफ, आर.शरत कुमार, आदि पिनीशेट्टी और शोबना महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'कोचादइयां' की निर्माण रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने किया है। रजनीकांत की महात्वाकांक्षी फिल्म 'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक एनीमेशन फिल्म बताई जा रही है।

वैसे इन बातों से कहीं काजोल और अजय देवगन के फैंस को झटका तो नहीं लग गया, कहीं उन्हें बेचैनी तो नहीं हो रही है तो सुनिये यह खबर फेक है क्योंकि आज अप्रैल फूल है इसलिए हम लोगों ने थोड़ा सा मजाक कर लिया है। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत खबर है, जिसे 1 अप्रैल के मौके पर सिर्फ मनोरंजन के लिए लिखा और पेश किया गया है। इस खबर का वास्तविकता से कोई लेनादेना नहीं है। इससे किसी की भावना को चोट पहुंची हो तो वनइंडिया तह-ए-दिल से माफी मांगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X