..................... Birthday Special: Jaya -Amitabh made For Each Other, How? - Hindi Filmibeat

Birthday Special: जानिये कैसे और क्यों हुई अमिताभ-जया की शादी?

आज बॉलीवुड की चुलबुली लेकिन संजिदा कलाकार जया बच्चन का जन्मदिन है। एक परफेक्ट कलाकार के रूप में जया ने तो लोगों के दिल में जगह बनायी ही है लेकिन एक परिपक्क वाइफ, समर्पित मां के रूप में भी लोग जया के कायल हैं। लेकिन अक्सर लोग जया-अमिताभ की शादी की बात करते हैं और हैरानी जताते हैं कि दोनों ने पसंद करके आपस में शादी कैसे की?

अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'जंजीर' के जरिये पहली बार सफलता का स्वादा चखा था

बात साल 1973 की है जिस समय लंबे अरसे बाद आज के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'जंजीर' के जरिये पहली बार सफलता का स्वादा चखा था। यह फिल्म गोल्डन जुबली थी। लेकिन इस फिल्म के बाद ही अमिताभ की रीयल लाइफ में भी बहुत बड़ा चेंज आया और वो था उनकी और फिल्म की अभिनेत्री जया भादुड़ी की शादी। फिल्मी हस्तियों की तरह जया के फैंस भी इस मिस-मैच जोड़े की शादी से काफी हैरान थे।

रोमांटिक शहर पेरिस में जया के लिए अमिताभ ने खरीदा बंग्ला

लेकिन सभी आलोचकों का मुंह बंद करते हुए इस जोड़े ने प्रेम, विश्वास और समर्पण की ऐसी तस्वीर लोगों के सामने पेश की जिसकी लोग मिसालें देने लगे। जिस समय अमिताभ-जया ने शादी की उस समय जया बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री थीं। जया ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था जो कि उनके फैंस के लिए एक सदमे से कम नहीं था।

लेकिन जया ने यह सब अपने मन से किया था ना कि किसी के दवाब में आकर। अक्सर लोग जानने के बेकरार रहते हैं कि छुटकी सी जया को लंबू अमिताभ से प्यार कैसे हो गया और वो कैसे शादी कर बैठीं तो इसका राज अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो में खोला।

अमिताभ ने बताया कि फिल्म जंजीर की रिलीज के वक्त फिल्म की पूरी टीम ने तय किया था कि अगर फिल्म हिट होती है सभी लोग साथ में लंदन जायेंगे। जिसके बारे में उन्होंने अपने पापा हरिवंश राय बच्चन को बताया था।

फिल्म हिट हो गयी तो जब अमिताभ अपने बाबूजी के पास परमिशन लेने पहुंचे तो बाबूजी ने उनसे पूछा कि क्या जया भी आपके साथ जा रही हैं तो अमिताभ ने हां में जवाब दिया तो बाबूजी बोले कि बिना शादी के कोई लड़का-लड़की ऐसे कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं, इसलिए अगर लंदन जाना है तो शादी करो वरना नहीं जाने को मिलेगा।

बस इसी कारण अमिताभ-जया ने शादी की और अपना हनीमून लंदन में मनाया। इसी कारण आज भी अमिताभ-जया के लिए लंदन बहुत खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X