पहली नजर में जया को हुआ था अमिताभ से प्रेम

आज बॉलीवुड के सबसे हसीन जोड़ों में से एक की शादी की सालगिरह है। समझ तो गये ही होंगे आप की हम किसकी बात कर रहे हैं तो जी हां साथियों हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और क्लासिक सिनेमा की क्लासिक अभिनेत्री जया बच्चन की। जिनकी शादी को आज चालीस साल पूरे हो गये हैं।

अमिताभ ने अपनी खुशी जाहिर करके हुए ब्लॉग पर लिखा है कि आज 40 साल हो गये मुझे और जया को साथ-साथ। चालीस साल यानी की पूरी जिंदगी। आज ईश्वर की कृपा है कि आज मेरे पास घर है, परिवार है, आज मैं और जया दादा-दादी और नाना-नानी हैं। आप सभी ने हमारे लिए विश किया इसके लिए हम दोनों आप सभी के शुक्रगुजार हैं। भगवान आप सभी को खुश रखे और स्वस्थ रखे।

मालूम हो कि आज से दो साल पहले ही जया बच्चन ने आज के दिन एक तगड़ा राज खोला था जिसे वनइंडिया परिवार अपने पाठकों को जरूर बताना चाहेगा। जया ने कहा था कि उन्हें अमिताभ से पहली नजर में ही मुहब्बत हो गई थी। उन्होंने पहली बार अमिताभ को पुना के संस्थान में देखा था, और मुझे लगा कि वाकई बंदे में कुछ खास बात है, और वो मुझे बहुत अच्छे लगे थे।

हालांकि उस समय अमिताभ काफी दुबले पतले थे, मेरे साथियों ने मेरा खूब मजाक उड़ाया था कि मुझ जैसी छोटी कद काया वाला को लंबू पसंद आ गया है, साथियों ने अमित को 'स्टिक' कहकर बुलाया था, जिस के कारण मेरा उनसे तगड़ा झगड़ा हुआ था। आपको बता दें कि आज अमिताभ-जया के रिश्ते को पूरे चालीस बरस हो गए हैं। उनके प्यार, समर्पण और समझदारी की लोग मिसाल देते हैं। जया और अमिताभ एक-दूसरे के पूरक कहे जाते हैं।

फिल्मी दुनिया में स्टार्स तो बहुत है लेकिन आदर्श परिवार, संस्कार और उसूलों की बातें जब भी होती हैं तो लोग बच्चन परिवार का नाम सबसे पहले लेते हैं। जिसके पीछे कारण अमिताभ-जया का अटूट प्रेम और विश्वास है इसलिए कामयाबी, दौलत और शौहरत आसानी ने दोनों के कदम चूमती है। बॉलीवुड के इस आदर्श जोड़े को वनइंडिया परिवार भी उनकी शादी की ढ़ेर सारी शुभकमानएं देता है। आप भी अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X