बेटे अभिषेक का भी ख्याल नहीं और जया ने सरेआम अमिताभ को चूम लिया
जहां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। अवार्डे लेने के बाद जैसे ही अमिताभ स्टेज से नीचे आये वह अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक के पास मिलने गये लेकिन अमिताभ को अवार्ड मिला इसलिए उनकी पत्नी जया कुछ ज्यादा ही उत्साहित थीं और उन्होंने अति उत्साह में सरेआम हैरतअंगेज काम कर डाला।
जया ने अमिताभ को बधाई देने के लिए पास बुलाया और अमिताभ को किस कर डाला। जया ने जब यह काम किया था बेटे अभिषेक बीच में ही बैठे हुए थे। यह सब अप्रत्याशित होने के कारण अभिषेक का भी समझ में नहीं आया कि उनके मम्मी-पापा क्या कर रहे हैं। फिलहाल अमिताभ-जया का यह अनोखा प्यार लोगों के कैमरे में कैद हो चुका था।
वैसे स्क्रीन अवार्ड समारोह में और भी काफी हैरतअंगेज चीजें हुईं। यही वो फंक्शन हैं जिसमें सार्नजनिक रूप से अमिताभ ने रेखा को नमस्कार बोला।
यही नहीं इस अवार्ड समारोह में जया बच्चन भी रेखा से गले मिलते दिखायी पड़ीं। फिलहाल अब लोग अमिताभ-रेखा की बात भूलकर अमिताभ-जया के सरेआम लिपलॉक की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन पर्दे पर भी किसिंग सीन करने से कतराते हैं। संजय लीला भंसाली की अवार्ड वीनिंग फिल्म ब्लैक में उनका और रानी का लिपलॉक सीन काफी आलोचना का कारण बना था। लेकिन सरेआम किस अब लोगों के बीच चर्चा का कारण बना है।


Click it and Unblock the Notifications
