CLASH: सलमान की 'सुल्तान' ही नहीं.. 'दंगल' के सामने एक और ब्लॉकबस्टर!
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2015 को पीछे मुड़ देखा जाए तो सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्म रही है 'बाहुबली'। फिल्म के क्लाईमैक्स को ऐसा बनाया गया था कि दर्शक इसके सीक्वल के लिए क्रेजी हो जाएं। और ऐसा ही हो रहा है.. लोग 'बाहुबली 2' के भी पागल हो रहे हैं, जो कि अगले साल रिलीज होने वाली है।
ताजा खबरों की मानें तो 'बाहुबली 2' दिसंबर 2016 में रिलीज होने वाली है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म दिसंबर के तीसरे हफ्ते में रिलीज हो सकती है, यानि की क्रिसमस में। फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त तक खत्म हो सकती है।
ALERT: शाहरूख, ऋतिक, अजय देवगन.. 2016 की फिल्मों में है कुछ COMMON
बहरहाल, यदि ऐसा होता है तो बाहुबली 2 की टक्कर होगी आमिर खान के 'दंगल' से। यानि की आमिर को परेशान होने की एक और वजह मिल गई है। यह तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की 'सुल्तान' को लेकर आमिर काफी चिंता में हैं क्योंकि दोनों ही फिल्में कुश्ती पर आधारित है।
ऐसे में अब बाहुबली 2 का आना, आमिर की परेशानी को दुगुना कर सकता है। आखिर बाहुबली 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, इन दो फिल्मों के अलावा भी बॉलीवुड की बड़ी फिल्में आपस में भिड़ने वाली हैं।
यहां देखते हैं लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications



