चांद सी गुड़िया के पापा बने आयुष्मान खुराना...दीजिये बधाईयां
जी हां दोस्तों आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उनके घर कन्या ने जन्म लिया है। मशहूर वीडियो जॉकी-अभिनेता आयुष्मान से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि बच्ची का जन्म आयुष्मान के गृहनगर चंडीगढ़ में सोमवार को हुआ।
'विकी डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा
दंपत्ति को इससे पूर्व वर्ष 2012 में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, बेटे का नाम विराजवीर है। आयुष्मान ने दो साल पहले जॉन अब्राहम प्रोडक्शन की फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा। शुक्राणु दान विषय पर बनी इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।
वह 'नौटंकी साला' और 'बेवकूफियां' सरीखी फिल्में कर चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान अपनी फिल्मों में अपनी सधी हुई गायकी साबित कर चुके हैं।
स्वतंत्र संगीत को पर्याप्त पहचान नहीं मिलती : आयुष्मान
बेहद ही कम समय में लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले आयुष्मान इन दिनों अक्षय कुमार की वजह से काफी सुर्खियों में है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार अपनी प्रोडक्शन वाली फिल्म 'मुबारकन' में मनीष पॉल संग आयुष्मान खुराना को साइन किया है।
वीडियो जॉकी से अभिनेता बने आयुष्मान स्वीकार करते हैं कि एक फिल्म अभिनेता के रूप में उनकी लोकप्रिता के कारण ही उनके गाए गीतों को पहचान मिली। फिलहाल उन्हें पापा बनने के लिए वनइंडिया परिवार भी बहुत सारी शुभकामनाएं देता है।


Click it and Unblock the Notifications
