..................... Rani Mukherjee became second wife of Film Maker Aditya Chopra - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की 'रानी' बनीं 'आदित्य चोपड़ा' की दूसरी बीवी

सोमवार रात को इटली में बॉलीवुड की दिलकश और दिग्गज अदकाराओं में से एक रानी मुखर्जी ने अपने लांग टाइम प्रेमी आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में शादी कर ली है। इस खबर का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे थे लेकिन यह खबर इस तरह से आयेगी इस बारे में किसी ने नहीं सोचा था। फिलहाल रानी के चाहने वाले रानी की शादी की बात सुनकर काफी खुश हैं।

Must Watch: रानी-आदित्य की शादी की तस्वीरें

आदित्य के लिए रानी ने समय से पहले ही अपने फिल्मी करियर की तीलांजली दे दी थी इसलिए इस रिश्ते का शादी में तब्दील होना और भी जरूरी था। लेकिन भले ही रानी आज मिसेज आदित्य चोपड़ा बन गयी हैं लेकिन वो आदित्य का पहली बीवी नहीं हैं। रानी से पहले आदित्य की शादी पायल से हुई थी जिनसे तलाक आदित्य ने साल 2011 में ले लिया था।

इस शादी के बाद रानी की गिनती बॉलीवुड की बीवी नंबर 2 वाली लिस्ट में होने लगी है। इस तमगे से नवाजी जाने वाली रानी अकेली अभिनेत्री नहीं हैं। इससे पहले बहुत सारी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो कि बॉक्सऑफिस की रील लाइफ में तो नंबर 1 ऱहीं लेकिन रीयल लाइफ में उन्हें नंबर 2 पर समझौता करना पड़ा।

आईये डालते हैं ऐसी ही सुंदर अभिनेत्रियों की लिस्ट पर एक नजर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X