ENT Live Updates: KKBKKJ ट्रेलर का धमाका, मुश्किलों में फंसी आदिपुरुष

ENT Live Updates

ENT Live Updates: जैसा कि हम एक नए मंगलवार (11 अप्रैल) की सुबह का स्वागत करते हैं, मनोरंजन उद्योग पहले से ही कई दिलचस्प और रोमांचक अपडेट से गुलजार है। सलमान खान के किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च से लेकर आदिपुरुष को लेकर उठे विवाद तक, सभी खबरों के एक क्लिक में अपडेट पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

ओम राउत द्वारा अभिनीत आगामी पौराणिक ड्रामा, आदिपुरुष तब से सुर्खियां बटोर रही है जब से इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया था। कृति सैनन, प्रभास और सनी सिंह अभिनीत सीता, राम और लक्ष्मण एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी का जान का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल रिलीज किया गया। लॉन्च इवेंट एक शानदार घटना थी जिसमें शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी।

LIVE Feed
  • Apr 11, 2023 10:53 PM

    Aditya Narayan: सोशल मीडिया से तीन महीने के लिए सिंगर ने लिया ब्रेक, सामने आई बड़ी वजह

    Aditya Narayan: सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की परंपरा शायद सेलेब्स को पसंद आने लगी है। आए दिन देखने को मिल जाता है कि कोई ना कोई सेलेब्स सोशल मीडिया से ब्रेक लेता रहता है। अब मंगलवार को सिंगर आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान किया है।

  • Apr 11, 2023 9:56 PM

    Swara Bhasker: फहाद संग अपने रिश्ते पर बोली स्वरा भास्कर, प्यार करने की बात पर भी रखी राय

    Swara Bhasker: हिंदी सिनेमा जगत की बिंदास अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती ही हैं। हाल ही में एक बार फिर से स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के रिश्ते पर बयान दिया है, जाहिर है कि स्वरा और फहाद के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर कई सारे यूर्जस ट्रोल कर रहे हैं।

  • Apr 11, 2023 8:59 PM

    Juhi Chawla: सालों बाद आर्यन खान ड्रग्स केस पर बड़ा खुलासा किया जूही चावला ने

    Juhi Chawla: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शाहरुख खान की खास दोस्त जूही चावला ने आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर सालों बाद सच का खुलासा किया है। ड्रग्स केस में जब आर्यन को जब जमानत मिली थी तो जूही चावला का नाम सामने आया था, जूही ने ही आर्यन को जमानत दिलाई थी।

  • Apr 11, 2023 8:07 PM

    Celina Jaitly पर लगा फरदीन और उनके पिता संग सोने का आरोप, शख्स ने कहा- 'सच कड़वा होता है'

    Celina Jaitly Tweets: एक्टिंग की दुनिया से गायब होने के बाद एक बार फिर से सेलिना जेटली खबरों में आ गई हैं। एक्ट्रेस के ऊपर हाल ही में उमैर संधू नाम के ट्विटर यूजर ने कुछ आरोप लगाए हैं, जिसके बाद खुद सेलिना जेटली का पारा भी बढ़ गया है। सेलिना और इस शख्स के बीच ये ट्विटर वॉर थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

    Celina Jaitly पर लगा फरदीन और उनके पिता संग सोने का आरोप, शख्स ने कहा- 'सच कड़वा होता है'
  • Apr 11, 2023 7:22 PM

    Shehnaaz Gill: फिल्म रिलीज से पहले शहनाज गिल ने कराया बोल्ड फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल

    Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल हमेशा ही इंटरनेट पर अपना जादू बिखेरती रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपडेट भबी शेयर करती रहती हैं। अब शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है, ऐसे में शहनाज ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते एक दम आग लगा दी है।

  • Apr 11, 2023 7:00 PM

    लोगों की डिमांड पर Urfi Javed ने हटाए अपने दोनों हाथ, दिखाया ऐसा नजारा कि लोग जूम करके वीडियो देख रहे लोग

    Urfi Javed Video: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी। अब उर्फी अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक टी-शर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, लोग इस वीडियो को जूम करके देख रहे हैं।

    लोगों की डिमांड पर Urfi Javed ने हटाए अपने दोनों हाथ, दिखाया ऐसा नजारा कि लोग जूम करके वीडियो देख रहे लोग
  • Apr 11, 2023 5:47 PM

    Ramayan In Bar: बार में चलाई गई रामायण और शराब पीकर नाच रहे थे लोग, फिर हुआ ये काम

    Ramayan In Bar: टीवी जगत के जब भी मशहूर शो की बात होती है या यूं कहें सदाबहार शो की बात होती है तो रामायण का नाम जरूर लिया जाता है। यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि भारतीयों के लिए एक धार्मिक भावना है, जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा था कि भगवान स्वयं धरती पर उतर आए हैं। नोएडा के बार में हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बार में रामायण सीरियल का एक डब वर्जन बजाया जा रहा है, जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा भड़क रहे हैं।

    Ramayan In Bar: बार में चलाई गई रामायण और शराब पीकर नाच रहे थे लोग, फिर हुआ ये काम
  • Apr 11, 2023 4:32 PM

    Neha Kakkar और Singhsta का नया गाना 'मसला' हुआ रिलीज़

    सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर सिंहस्टा के साथ एक अपबीट ट्रैक 'मसला' लेकर आई हैं, जो निश्चित रूप से पार्टी की वाइब सेट करता है। आदिल शेख द्वारा निर्देशित यह संगीत वीडियो एक क्लब के वाइब्रेंट बैकड्रॉप में सेट किया गया है जहां नेहा और सिंहस्टा डांस फेस ऑफ करते हुए नज़र आते हैं।

  • Apr 11, 2023 3:55 PM

    Anupamaa: अपनी ही डांस अकैडमी से अनुपमा को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, रंग लाएगी माया वनराज की चाल

    Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज के जाने के बाद अनुपमा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती है लेकिन डिंपी अनुपमा को एहसास करवाएगी कि उसकी वजह से डांस अकैडमी बंद होने वाली है। उधर वनराज जाकर अनुज से मिलेगा। 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि डिंपी के ताने सुनकर अनुपमा चौंकाने वाला फैसला करेगी और समर डांस अकैडमी की चाभी दे देगी।

    Anupamaa: अपनी ही डांस अकैडमी से अनुपमा को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, रंग लाएगी माया वनराज की चाल
  • Apr 11, 2023 2:53 PM

    GHKKPM: विराट की हर गलतियों को माफ कर देगी सई, सत्या ने होने वाली बीवी के लिए रखी शर्त

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विराट ने सई के सामने प्रपोजल रखा है कि वो सई का पति दोबारा बनना चाहता है और ये बात पाखी ने सुन ली है और उसने सई को इमोशनल ब्लैकमेल किया है। 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि सत्या अपने लिए लड़की ढूंढ़ रहा है और दूसरी तरफ विराट सई को अपनी पत्नी बनाने के खुली आंखों से ख्वाब देख रहा है।

    GHKKPM: विराट की हर गलतियों को माफ कर देगी सई, सत्या ने होने वाली बीवी के लिए रखी शर्त
  • Apr 11, 2023 2:47 PM

    Yami Gautam: अपने फिल्मों के चुनाव को लेकर एक्ट्रेस ने साझा किया अपना विचार

    Yami Gautam: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री यामी गौतम हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज और फिल्मों की अनोखी पसंद के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की यह सक्सेसफुल जर्नी काफी संघर्षों भरी रही है। ऐसे में अपने करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर यामी गौतम ने बात की है।

  • Apr 11, 2023 2:22 PM

    Ananya Pandey- मुंबई की सड़कों में बेधड़क घूमती नजर आईं एक्ट्रेस, लोग बोले- 'इतनी बड़ी स्टार नहीं है' Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/ananya-pandey-the-actress-was-seen-roaming-in-the-streets-of-mumbai-video-viral-113061.html

    मुंबई से बाहर रहने वाले लोगों के लिए फिल्म स्टार्स को देखना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती है लेकिन कई बार मुंबई की गलियों में आपको ऐसे ऐसे सितारे देखने को मिल जाएंगे कि आपको यकीन नहीं होगा। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे भी कुछ उसी अंदाज में मुंबई की सड़कों पर टहलती नजर आ रहीं हैं। बता दें कि अनन्या पांडे एक्सर मुंबई में कई जगह निकल जाती हैं और उनको इसके पहले भी स्ट्रीट फूड खाते हुए स्पॉट किया गया है। इस वीडियो की बात करें तो किसी ने अनन्या पांडे को कार के अंदर से शूट किया है। अनन्या पांडे ने इस दौरान पर्पल कलर की जैकेट पहनी है और सड़क पर टहलतीं नजर आ रहीं हैं।

  • Apr 11, 2023 1:57 PM

    Ananya Panday: अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने एक्ट्रेस के आदित्य रॉय कपूर संग रिश्ते पर पहली बार की बात

    Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता किसी ने छुपा नहीं हैं, हर कोई इस दोनों के अफेयर के बारें में बात करता रहता है। अब इन दोनों के रिश्ते पर अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी बात की है, और रिश्ते के सच के बारें में बताया है।

  • Apr 11, 2023 11:33 AM

    VFX से बनाए हैं सलमान खान के एब्स? सुपरस्टार ने भरे इवेंट में शर्टलेस होकर फैंस को दिखाई सच्चाई

    फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक बार फिर सलमान खान दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां भाईजान के फैंस उनके इस अवतार को देख तालियां मारते नहीं थक रहे हैं, वहीं एक वर्ग का मानना है कि सलमान खान के एब्स को दिखाने के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस बारे में अक्सर बहस होती देखी गई है, जहां सलमान के एब्स पर लोग सवाल उठाते हैं। इसी का जवाब देते हुए सुपरस्टार ने 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने शर्ट के बटन खोलकर बॉडी दिखा दी।

  • Apr 11, 2023 11:11 AM

    आदिपुरुष विवाद पर आर्टिस्ट का रिएक्शन

    कल चोरी की खबरें सामने आने के बाद आदिपुरुष निर्माता एक बार फिर से विवादों में है। हालांकि, कलाकार ने अब स्पष्ट किया है कि प्रभास के लुक की नकल नहीं की गई थी। एक लंबे फेसबुक नोट में उन्होंने लिखा, “मैं प्रतीक संघर हूं, जिनकी कला को चुराया गया था। इस जानकारी को प्रकाश में लाने के लिए रेडिटर्स में से एक को धन्यवाद। अनुसंधान से मुझे पता चला है कि यह आदमी इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का नाटक कर रहा है। उन्होंने इस परियोजना पर काम करने का नाटक करते हुए अन्य कलाकारों के काम को भी अपना होने का दावा करते हुए साहित्यिक चोरी की है। जब यह सच नहीं है। अतः किसी भी आदिपुरुष टीम ने मेरी कलाकृति का उपयोग नहीं किया है। मैं बस इसे स्पष्ट करना चाहता हूं।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X