Anupamaa: अपनी ही डांस अकैडमी से अनुपमा को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, रंग लाएगी माया वनराज की चाल

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज के जाने के बाद अनुपमा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती है लेकिन डिंपी अनुपमा को एहसास करवाएगी कि उसकी वजह से डांस अकैडमी बंद होने वाली है। उधर वनराज जाकर अनुज से मिलेगा।

अकैडमी की चाभी देगी अनुपमा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी कहेगी कि वो और समर इस अकैडमी को हैंडल करना चाहते हैं और कोई भी आकर उन्हें ऑर्डर नहीं दे सकता। अनुपमा कहेगी वो इस अकैडमी का नाम बदलना चाहते हैं बदल दें, जो करना चाहते हैं करें। जिस भी तरह से ये अकैडमी चलानी है चलाओ। अनुपमा कहेगी कि वो नहीं चाहती कि उसके बच्चों के बीच झगड़े हों। अनुपमा अपना बड़ा दिल दिखाते हुए अकैडमी की चाभी समर को दे देगी। अनुपमा कहेगी कि अगर बच्चे तरक्की करेंगे तो सबसे ज्यादा खुशी उसे ही होगी।

अनुज को भड़काएगा वनराज
उधर वनराज अनुज से कहेगा कि उसे लगा नहीं था कि वो अनुपमा को छोड़ देगा। वनराज अनुज का जाने-अनजाने में मजाक उड़ाएगा। वनराज कहेगा कि उसने जो अनुपमा के साथ किया था उससे वो नहीं टूटी बल्कि अनुज के प्यार ने उसे बुरी तरह से तोड़ दिया है। वनराज कहेगा कि वो हर हाल में अनुपमा का साथ देगा और वो अनुज की तरह उसे अकेला नहीं छोड़ेगा और वो अनु को अपने साथ अपने घर लेकर जाएगा। वनराज कहेगा कि अनुज अब वापस ना आए।

अनुज के पैरों तले खिसकेगी जमीन
अनुज कहेगा कि अनुपमा भी उसके लिए तड़प रही है और उसे भी दर्द हो रहा है तो इसके बाद वनराज अनुज को वो वीडियो दिखाएगा जिसमें अनुपमा को उसके बच्चे हंसाने की कोशिश करवा रहे हैं और वो वीडियो देखकर अनुज के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वनराज अनुज के जख्मों पर जी भरकर नमक रगड़ेगा। वो कहेगा कि उसके बच्चे और उसने मिलकर अनुपमा को उसके सदमे से बाहर निकालकर ले आए हैं। वनराज कहेगा कि अनुपमा को अब पति की नहीं दोस्त की जरूरत है और वो दोस्त वनराज ही बनकर दिखाएगा। माया अनुज को समझाने की कोशिश करेगी लेकिन अनुज उसी पर चिल्ला देगा।

अनुपमा को भड़काएगा वनराज
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी फिर एक नई शुरुआत करेगी वो अपनी डांस अकैडमी फिर खोलेगी। वनराज अनुपमा को साड़ी देने की कोशिश करेगा लेकिन वो नहीं लेगी। वनराज अनुपमा को बताएगा कि वो मुंबई गया था और अनुज से मिला और कहेगा कि अनुज बहुत बढ़िया है और माया के साथ शॉपिंग कर रहा था।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X