GHKKPM: विराट की हर गलतियों को माफ कर देगी सई, सत्या ने होने वाली बीवी के लिए रखी शर्त

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विराट ने सई के सामने प्रपोजल रखा है कि वो सई का पति दोबारा बनना चाहता है और ये बात पाखी ने सुन ली है और उसने सई को इमोशनल ब्लैकमेल किया है।
सत्या अपने लिए ढूंढ़ेगा लड़की
आज आप देखेंगे कि सत्या अपनी शादी के लिए लड़कियों का इंटरव्यू ईलेगा लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आएगा। सई हॉस्पिटल आती है तो लड़कियों की लाइन देखकर हैरान रह जाती है फिर उसे पता चलता है कि सत्या अपने लिए लड़की ढूंढ रहा है। सत्या सई को बताएगा कि उसके घर में उसे 24 घंटे का समय दिया है जिसके अंदर उसे बहू ढूंढ़कर लानी है। सत्या कहेगा कि उसे प्यार नहीं चाहिए बस उसे अपनी आई के लिए एक बहू चाहिए।
Recommended Video
चव्हाण निवास छोड़ना चाहती है सई
सई अपनी मवशी को बुलाती है और उन्हें कहती है कि वो सवि को फोन करके बोले कि उन्हें सवि की बहुत याद आती है। क्योंकि सई अब चव्हाण निवास छोड़ना चाहती है। इसपर उसकी मवशी पूछेगी कि वीनू तैयार हो गया उसके साथ आने के लिए तो वो कहेगी कि वीनू के लिे उसका परिवार सिर्फ विराट और पत्रलेखा है। सई बताएगी कि विराट पत्रलेखा को छोड़कर उसके साथ जिंदगी बिताना चाहता है और फिर सई विराट को मिलने के लिए बुलाती है।
विराट की गलतियों को माफ करेगी सई
दूसरी तरफ विराट सई के साथ अपनी दुनिया बसाने के ख्वाब देख रहा है। सई विराट से मिलने आती है और विराट उस पर अपना खूब प्यार लुटाता है और यह देखकर सई को अच्छा नहीं लगता है। सई कहेगी कि उसने विराट की हर गलती को माफ कर दिया है और वो सबकुछ भुला देना चाहती है। ये जानने के बाद विराट सई को गले से लगा लेगा।


Click it and Unblock the Notifications











