..................... Anushka Sharma's home production NH10 antagonist Darshan Kumar - Hindi Filmibeat

NH10 के बाद हर 'औरत' मुझ जैसे 'मर्द' से नफरत करेगी

मैरी कॉम में एक हाउस हस्बैंड बनकर दर्शकों दिल जीतने वाले दर्शन कुमार अब अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन की डेब्यू फिल्म NH10 में विलेन बनकर आने वाले हैं। यह रोल उनकी स्क्रीन इमेज के बिल्कुल विपरीत है। फिल्म में वो बहुत ही खतरनाक और हिंसक भूमिका में नज़र आएंगे। यही कारण है कि फिल्म को A सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

दर्शन के नाम का किरदार फिल्म में सतबीर है। एक इंटरव्यू में दर्शन ने कहा कि इस रोल को देखकर खास तौर पर महिलाओं को सतबीर से नफरत हो जाएगी। वो महिलाएं जिन्हें मैरी कॉम के ऑनलेर से प्यार करती थीं सतबीर को देखना भी पसंद नहीं करेंगी।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए दर्शन ने बताया कि हर इंसान सोचता है वह जो कर रहा है वही सही है। अच्छा हो या बुरा अपने काम को सही ठहराता है। सतबीर को लगता है वह जो कर रहा है एकदम सही है। उसकी सोच पुरूष प्रधान समाज की सोच है।

ALSO SEE NH10 TRAILER

दर्शन ने किरदार के बारे में ज़्यादा नहीं बताते हुए कहा कि सतबीर ढीठ और आक्रामक युवा है। यह एक रोड ट्रिप की कहानी है, जिसमें अनुष्का और मेरा किरदार एक मोड़ पर टकराता है। हालात ऐसे हैं कि सतबीर नायिका से खार खाए बैठ जाता है। ऐसे बहुत से मर्द आपको मिल जाएंगे जो हर बात अपने अहंकार से लगा बैठते हैं और उसका अंजाम काफी भयानक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X