ट्रेलर: NH10 में फूटा अनुष्का शर्मा का ज्वालामुखी, हर मोड़ पर चौंक जाएंगे

अनुष्का शर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म NH10। लेकिन अनुष्का का ये सपना इतना सुंदर नहीं है। ये आपको डराएगा, चौंकाएगा और सच और सपने की दुनिया के बीच के परदे को बेरहमी से उठाएगा। हालांकि फिल्म के प्लॉट को लेकर कोई शक या शुबहा ट्रेलर में नहीं दिखाई देता है लेकिन अनुष्का शर्मा का बिल्कुल अलग अवतार आपका ध्यान ज़रूर खींचेंगा।

फिल्म बेरहमी से कुछ सच उजागर करती है और आपको देती है एक सीख। कि दरिंदों की इस दुनिया में अगर आपको जीना है तो अपने अंदर से अपने आपको खींच कर बाहर निकालिए। बिना किसी डर के। क्योंकि कुछ रास्तों पर पीछे मुड़कर जाने का कभी कोई रास्ता नहीं होता। और ऐसा ही एक रास्ता है शायद NH10।

फिल्म में नील भूपालम और दर्शन कुमार भी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं और मनोरमा सिक्स फीट अंडर से आलोचकों का दिल जीतने वाले नवदीप सिंह फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म की कहानी एक लंबा रास्ता तय करने की है जो मुश्किल है, धुंधला है, बिना परखा हुआ है पर इस रास्ते पर वापस लौटने का कोई ऑप्शन नहीं है। ट्रेलर में अनुष्का शर्मा हीरो बनकर उभरती हैं और अपनी छाप छोड़ती हैं। पूरा ट्रेलर देखिए यहां - NH10 TRAILER

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X