NH 10 के मोशन पोस्टर में अनुष्का का 'एंग्री यंग वूमन' अवतार

अब तक इंडस्ट्री एंग्री यंग मैन के लिए जानी जाती थी लेकिन अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में एंग्री यंग वूमन के तौर पर एंट्री करने वाली हैं। अपनी फिल्म NH 10 में अनुष्का फाइटर अंदाज़ में हीरो बनकर उभरेंगी और इसके लिए सबकी तालियां बटोरने की तैयारी हो चुकी है। ऐसा आप भी कहेंगे उनकी होम प्रोडक्शन NH10 का मोशन पोस्टर देखकर।

जी हां...अनुष्का के इस ड्रीम प्रोजेक्ट NH10 का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और जैसा कि सबको अंदेशा था, फिल्म की 'हीरो' हैं अनुष्का शर्मा। इंडस्ट्री में काफी बहस होती रही है। कुछ उन्हें अच्छी अभिनेत्री मानते हैं तो वहीं काफी लोग उन्हें टाइपकास्ट बबली गर्ल मानते हैं। हालांकि पीके से अनुष्का शर्मा ने अपनी इमेज चेंज करने की काफी कोशिश की लेकिन उनके बाल और होंठ को छोड़कर उनमें कोई बदलाव नज़र नहीं आया।

लेकिन NH 10 से अनुष्का अपनी इमेज चेंज करने को तैयार हैं। फिल्म के पोस्टर के बाद अब फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। मोशन पोस्टर में फिल्म की कहानी की तरफ इशारा किया गया है जहां हाईवे पर चलती गाड़ी के बाद बंदूक और फिर अंत में अनुष्का नज़र आती हैं।

इस फिल्म को लेकर अनुष्का जितनी उत्साहित हैं उतनी ही आश्वस्त भी हैं। फिल्म औरत की हालत के ताने बाने से बुनी कहानी को प्रस्तुत करती है। कहानी है एक मिडिल क्लास कपल मीरा और अर्जुन की जो वीकेंड मनाने हाईवे पर निकलते है जहां वह मुसीबत में फंस जाते हैं।

NH10 फिल्म की टैगलाइन है "नॉट टर्निंग बैक"। ये कहानी है जुनून की, जोश की और जज़्बे की। और अनुष्का ने ठान लिया है कि इस फिल्म से ना सिर्फ वो अपनी इमेज बदल डालेंगी बल्कि अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवा कर ही मानेंगी। आप भी देखिए अनुष्का का ये नया अवतार और NH10 फिल्म का मोशन पोस्टर -
{video1}

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X