FIRST look: अनुष्का की ड्रीम प्रोजेक्ट NH-10 का पोस्टर जारी
अनुष्का शर्मा की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'एनएच 10' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 'एनएच 10' अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है, जिसे लेकर अनुष्का काफी उत्साहित हैं। फिल्म को इंरोज इंटरनेशनल, फैंटम फिल्म्स और क्लीन स्लेट फिल्म ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
नोट: फिल्म की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
फिल्म में अनुष्का शर्मा , नील भूपलम और दर्शन कुमार लीड में हैं। आपको बता दें, 'एनएच-10' हाई मिडिल क्लास कपल मीरा और अर्जुन की कहानी है। जो वीकेंड के लिए निकलते हैं और मुश्किल हालात में फंस जाते हैं। उसके बाद कहानी में मोड़ आता है और यह एक औरत की हालात से लड़ने की कहानी में तब्दील हो जाती है। इस थ्रिलर में अनुष्का एकदम नए अंदाज में दिखेंगी।
पोस्टर में अनुष्का का लुक काफी रहस्यमय लग रहा है। उन्हें बिल्कुल अंधेरे में रखा गया है और अनुष्का के हाथों में एक डंडा है। साथ ही पोस्टर में टैग लाइन लिखा गया है, 'नो टर्निंग बैक'.. बहरहाल, लोगों को अनुष्का की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि पिछले साल भी अनुष्का साल के अंत में सिर्फ एक फिल्म पीके में नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications












