22 की उम्र में सगाई कर रहीं अनुराग कश्यप की बेटी, सौतेली मां ने भी बॉयफ्रेंड संग की एंट्री

aaliyah kashyap

Aaliyah Kashyap Engagement: अनुराग कश्यप की लाडली बेटी आलिया कश्यप इस समय अपने जीवन के अविश्वसनीय दौर से गुजर रही हैं। बाली, इंडोनेशिया में एक रोमांटिक छुट्टी के दौरान, उनके लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड, शेन ग्रेगोइरे ने उनके सामने शादी का प्रपोजल रखा। उनके प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें देखकर लाखों लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

अलिया कश्यप कर रहीं सगाई

अब आखिरकार, बड़ा दिन आ गया है और यह कपल अपनी नई जर्नी की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। आलिया कश्यप और शेन की सगाई का दिन आ गया है और इस मौके पर पूरा परिवार मौजूद रहा था, यहां तक कि आलिया कश्यप की सौतेली मां कल्कि केकलां भी अपने बच्चे के साथ आई थीं।

सगाई में आई सौतेली मां

आलिया कश्यप के इंगेजमेंट आउटफिट की बात करें तो उन्होंने सफेद लहंगा पहना हुआ था और उनके मंगेतर शेन ने एथनिक कुर्ता पहना हुआ था। आलिया और शेन ने मैचिंग आउटफिट पहना था। दोनों एक साथ परफेक्ट लग रहे थे। इस इंगेजमेंट पार्टी में कल्कि केकलां भी आई थीं। 'मेड इन हेवन' स्टार ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी और वह कैमरे के सामने मुस्कुरा रही थीं।

यह भी पढ़ें- छोटे-छोटे कपड़ों में समंदर किनारे अपने हुस्न का जलवा दिखा रही थीं शर्लिन चोपड़ा, तभी आ गई पुलिस और...

मई में बॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज

आपको बता दें, मई में आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन से सगाई की और इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा। उन्होंने तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरों में आलिया ने प्रिंटेड आउटफिट पहना हुआ था और वह बाली में पोज दे रही थीं और अपनी हीरे की अंगूठी दिखा रही थीं। उन्होंने लिखा- "बहुत बढ़िया यह हुआ!!!!! मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे जीवनसाथी और अब मेरे मंगेतर! तुम मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम हो। मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि वास्तविक और बिना शर्त प्यार कैसा होता है। तुम्हें हां कहना अब तक का सबसे आसान काम था और मैं अपना पूरा जीवन तुम्हारे साथ बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती, मेरे प्यार। मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी मेरे मंगेतर।"

यह भी पढ़ें- कैंसर को मात देने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई नई बीमारी, कहा- 'बदन के हर हिस्से में होता है दर्द'

लोगों से मिले निगेटिव कमेंट

इससे पहले, आलिया ने 22 साल की उम्र में सगाई करने पर नफरत मिलने की बात स्वीकार की थी। अपने यूट्यूब वीडियो के एक सेगमेंट में अपनी शादी और सगाई के बारे में अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए आलिया ने बताया था कि वह नकारात्मक प्रतिक्रिया से परेशान नहीं है क्योंकि वह अपने इस रिश्ते के लिए "तैयार, सुरक्षित और निश्चित" महसूस करती हैं। यह जोड़ा पिछले तीन सालों से डेटिंग कर रहा है और लगभग आठ महीने पहले एक साथ रहना शुरू किया था।

More from Filmibeat

Read more about: anurag kashyap kalki koechlin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X