Anant Radhika की शादी का वीडियो हुआ वायरल, मुकेश अंबानी की शक्ल देखकर तो लोगों की छूटी हंसी

Anant Radhika Deepfake Video: बीते तीन दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस प्री वेडिंग फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इस बीच इस कपल का एक डीपफेक वीडियो भी सामने आया है।
अनंत और राधिका की इस साल शादी होने वाली है और हाल ही में इनके प्री वेडिंग फंक्शन हुए, जिसमें देश-विदेश से लोगों को बुलाया गया। इस बीच अनंत और राधिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनंत राधिका की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Aaradhya Bachchan के नए लुक से मचा हंगामा, कुछ घंटों में ही लूटी सारी लाइमलाइट, लोगों ने कहा- 'लौट आई ऐश्वर्या'
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी को मुकेश अंबानी की शक्ल दी गई है, नीता अंबानी भी दिख रही हैं। आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। पीछे शाहरुख और सलमान भी साथ में दिख रहे हैं। आलिया भट्ट, ईशा अंबानी भी दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर भी नजर आ रही हैं। यही नहीं, अक्षय कुमार और अजय देवगन की भी शक्लें दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- बच्चन परिवार का दुर्लभ वीडियो सामने, इस शख्स के साथ ऐश्वर्या को देख खुल रह गया लोगों का मुंह
अनंत राधिका की शादी का ये डीपफेक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो के मजे ले रहे हैं। आलिया की शक्ल देखकर तो लोग उन्हें सूजी हुई आलिया कह रहा है।
यह भी पढ़ें- अंबानी परिवार की होने वाली बहू की आरती उतारती नजर आई ये एक्ट्रेस, लोगों ने कहा- 'औकात दिखा दी'
आपकी जानकारी की लिए बता दें, बीत तीन दिन अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन चले थे, जिसमें एक से बढ़कर एक सेलेब्स को बुलाया गया था। देश-विदेश से कलाकार इस फंक्शन में चार चांद लगाने आए थे। अभी तक अनंत राधिका की शादी की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो इनकी शादी 12 जुलाई को हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications