Aaradhya Bachchan के नए लुक से मचा हंगामा, कुछ घंटों में ही लूटी सारी लाइमलाइट, लोगों ने कहा- 'लौट आई ऐश्वर्या

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan New Look: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड ए-लिस्टर्स ने परफॉर्म किया। इस फंक्शन से कई सेलेब्स की फोटोज और वीडियोज सामने आए, जिसमें देखने को मिला कि उन्होंने इस पार्टी को कितना इंजॉय किया। लेकिन इस पार्टी से अराध्या का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, अगस्त्य नंदा ने प्रोग्राम के आखिरी दिन का हिस्सा बनने के लिए 3 मार्च को जामनगर के लिए उड़ान भरी थी। इस फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

आराध्या बच्चन अक्सर अपने हेयरस्टाइल और अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, इस बार उन्होंने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले लुक से सबका ध्यान खींचा। आराध्या को अपने माता-पिता के साथ पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके लुक ने नेटिजन्स को ऐश्वर्या के पुराने दिनों की याद दिला दी है।

नेटिजन्स आराध्या बच्चन के नए लुक की तारीफ करना बंद नहीं कर पा रहे हैं। एक ने कमेंट में लिखा था, "क्या किसी को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट से एंजेलीना जोली और उनकी बेटी का वीडियो याद है? यह वीडियो मुझे वैसी ही फीलींग दे रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "आराध्या के माथे का एक नया वीडियो अभी-अभी सामने आया है। वह अब बड़ी दिखने लगी है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आराध्या काफी हद तक ऐश की तरह दिखने लगी है। और उनकी लंबाई अभिषेक पर जा रही है। अरे, जब वह बड़ी होगी तो वह बहुत शानदार दिखेंगी।" एक और यूजर ने कमेंट लिखकर कहा, "वह बड़ी होकर पुरानी ऐश की तरह दिख रही है।"

आराध्या बच्चन के लुक की बात करें तो उनको गुलाबी और सफेद अनारकली सूट पहने देखा गया था और उन्होंने सीधे बालों के साथ खुद को स्टाइल किया था और उनके बैंग्स दिखाई नहीं दे रहे थे। अराध्या के इस अलग और खूबसूरत लुक लोगों का मन मोह लिया है।

आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन, मेहमानों को कथित तौर पर पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनने के लिए कहा गया। सभी सफेद, सुनहरे और काले रंगों में रंगे नजर आए। एकॉन, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, उदित नारायण और अन्य के कुछ परफॉर्मेंस के बाद, इस कार्यक्रम को एक शानदार डिनर के साथ समाप्त किया गया। 3 दिन की प्री-वेडिंग पार्टी के बाद मेहमान अब घर वापस जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X