..................... akshay kumar sky force near to enter 100 crore box office swara bhaskar on kangana ranaut politics - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: 100 करोड़ से बस इतनी दूर स्काई फोर्स, कंगना रनौत की राजनीति पर स्वरा भास्कर की दो टूक

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

'स्काई फोर्स' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. दमदार शुरुआत के बाद इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर काफी ऊंची उड़ान भरी और इसी के साथ फिल्म की अच्छी खासी कमाई भी हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को भारत में 6.25 करोड़ की कमाई की है। ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें ऑफिशियल डाटा आने के बाद बदलाव हो सकता है। इसी के साथ 'स्काई फोर्स' की 4 दिनों की कुल कमाई अब 79.45 करोड़ रुपये हो गई है।

'स्काई फोर्स' की कमाई में मंडे को बेशक गिरावट दर्ज की गई है लेकिन फिर भी इसने अच्छा कलेक्शन किया है। रिलीज के चार दिनों में 'स्काई फोर्स' की कुल कमाई अब लगभग 80 करोड़ रुपये हो चुकी है। 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए स्काई फोर्स को 20 करोड़ की जरूरत है।

स्वरा ने 'बीबीसी हिंदी' को दिए अपने इंटरव्यू में अलग-अलग मुद्दों पर काफी सारी बातें विस्तार से की हैं। कंगना उन सितारों के फिल्मों में काम करने के अवसर पर बातें की जो सत्ता पक्ष को सपोर्ट करते हैं। स्वरा ने कंगना रनौत का नाम लेते हुए कहा- वो आज लोकसभा में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट है, पर वो फिल्में भी कर रही हैं।

LIVE Feed
  • Jan 28, 2025 8:37 PM

    ऐसा था अमिताभ-जया की शादी का कार्ड

    बॉलीवुड के फेमस कपल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की शादी को 51 साल हो गए हैं. इनकी जोड़ी को हमेशा से 'मेड फॉर ईच अदर' कहा जाता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इनकी शादी महज कुछ ही घंटों में तय हुई थी? जी हां, यह शादी जल्दबाजी में हुई थी, और इसके पीछे की कहानी जितनी रोचक है, उतनी ही अनोखी भी है. हाल ही में इनका वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

  • Jan 28, 2025 8:33 PM

    सोनू ने पद्म अवॉर्ड्स के ऐलान के बाद जाहिर की नाराजगी

    Sonu Nigam Video: इस साल के पद्म पुरस्कारों का ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था। सोनू निगम ने हाल ही में इस बात पर निराशा जताई है कि अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर्स को अभी तक पद्म पुरस्कार नहीं मिले हैं।

    सोनू ने पद्म अवॉर्ड्स के ऐलान के बाद जाहिर की नाराजगी
  • Jan 28, 2025 7:23 PM

    Guru Randhawa ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

    Guru Randhawa Record: पंजाबी पॉप सेनसेशन गुरु रंधावा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और यूट्यूब पर 14 बिलियन स्ट्रीम को पार करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए। इसके साथ ही, सिंगर ने अब ड्रेक, दुआ लिपा, बिली इलिश, ट्रैविस स्कॉट और दूसरे लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

    Guru Randhawa ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
  • Jan 28, 2025 6:49 PM

    एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं मुनव्वर

    Munawar Faruqui Birthday: आज मुनव्वर फारुकी आज 33 साल के हो गए हैं। ये एक ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत कम समय में ही अपनी सरआखों पर बैठा लिया है। एक चॉल से आम जिंदगी की शुरुआत करने वाला ये लड़का आज कामयाबी के फर्श पर पहुंच गया है।

    एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं मुनव्वर
  • Jan 28, 2025 6:48 PM

    एल्विश के खिलाफ फिर दर्ज हुई शिकायत

    Elvish Yadav Snake Venom Case: एल्विश यादव सबसे फेमस यूट्यूबर में से एक हैं और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आने के बाद से ही वे घर-घर में मशहूर हो गए हैं। एल्विश ने शो जीता और काफी मशहूर हुए, लेकिन जल्द ही विवादों में घिर गए।

    एल्विश के खिलाफ फिर दर्ज हुई शिकायत
  • Jan 28, 2025 6:48 PM

    ये हसीना है सबसे महंगी कंटेस्टेंट, एक हफ्ते के बदले वसूलती हैं लाखों रुपए!

    Celebrity Master Chef Fees: कुकिंग बेस्ड रियलिटी टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन सोमवार (27 जनवरी) से शुरू हो गया है, हालांकि इस बार कई मशहूर हस्तियां एक-दूसरे से मुकाबला करती नजर आएंगी।

    ये हसीना है सबसे महंगी कंटेस्टेंट, एक हफ्ते के बदले वसूलती हैं लाखों रुपए!
  • Jan 28, 2025 3:57 PM

    पाकिस्तान में निकाह, भारत में रिसेप्शन, स्विटरलैंड में हनीमून, दुबई में.. PAK के डोडी खान की हुई राखी सावंत

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान में शादी को लेकर बात की। राखी ने कहा, 'मुझे पाकिस्तान से बहुत प्रपोजल मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली दो शादियों में मुझे कितना परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से पाकिस्तान में शादी करने के बारे में सोचूंगी।'

  • Jan 28, 2025 3:07 PM

    'धूम धाम' में यामी गौतम का दमदार मोनोलॉग, आदित्य धर ने की तारीफ- बस एक टेक में किया कमाल!

    फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, निर्माता आदित्य धर ने यामी गौतम के एक महत्वपूर्ण सीन को लेकर रोचक खुलासा किया। उन्होंने बताया, "फिल्म में यामी का एक बेहद खूबसूरत मोनोलॉग है। यह तीन पन्नों का लंबा डायलॉग था, जिसे बिना कट के एक टेक में शूट किया गया। यामी ने इसे बेहतरीन ढंग से निभाया। यह सीन मज़ेदार भी है और साथ ही एक सशक्त संदेश भी देता है।"

    'धूम धाम' में यामी गौतम का दमदार मोनोलॉग, आदित्य धर ने की तारीफ- बस एक टेक में किया कमाल!
  • Jan 28, 2025 2:30 PM

    Copyright Row: नयनतारा को लगा तगड़ा झटका, मद्रास कोर्ट ने खारिज की याचिका, धनुष को मिली जीत

    Dhanush Nayanthara Copyright Row: धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा का कॉरीराइट विवाद चल रहा था जिसपर अब मद्रास हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। बता दें कि मद्रास कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है।

  • Jan 28, 2025 1:50 PM

    Pushpa 2 OTT Release: इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज हो रही है पुष्पा 2

    पुष्पा 2 का क्रेज अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुआ है। बता दें कि ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' का रीलोडेड वर्जन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब 30 जनवरी से ये ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्टर जारी करते हुए ये खबर शेयर की है जिसमें लिखा है, "द मैन, मिथ, ब्रैंड और पुष्पा का रूल शुरू होने वाला है! नेटफ्लिक्स पर 23 मिनट की एक्स्ट्राम फुटेज के साथ पुष्पा 2 - रीलोडेड वर्जन देखें, जो जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है!''

  • Jan 28, 2025 1:06 PM

    कंतारा: चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी कर रहे हैं डबल मेहनत, ले रहे हैं घुड़सवारी और कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग

    Kantara Chapter 1: कंतारा 2022 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बन गई थी वहीं इसका सीक्वल आ रहा है जिसके लिए ऋषभ शेट्टी जमकर मेहनत कर रहे हैं। सोर्स के मुताबिक वह घुड़सवारी और कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

    कंतारा: चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी कर रहे हैं डबल मेहनत, ले रहे हैं घुड़सवारी और कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग
  • Jan 28, 2025 12:01 PM

    Shoaib Ibrahim ने पत्नी दीपिका कक्कड़ की तारीफ में बांधे पुल

    ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम टीवी पर वापसी कर ली है। वो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आ रही है। शो 27 जनवरी से शुरू हो गया है। इस शो में वो अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाने वाली हैं। अब दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनके लिए एक पोस्ट लिखा है। शोएब ने पोस्ट कर लिखा, 'सभी हीरोज कैप नहीं पहनते हैं। कुछ ब्रेक भी लेते हैं। लाइफ एंजॉय करते हैं और फिर उससे भी ज्यादा प्यार, ताकत और ग्रेस से वापसी करते हैं। जिंदगी के एक खूबसूरत पड़ाव के बाद, एक खूबसूरत ठहराव के बाद. आप नया चैप्टर लिखने के लिए तैयार हैं। मैं श्योर हूं कि इसमें भी तुम अपना बेस्ट दोगी। मुझे तुम पर गर्व है दीपिका।'

  • Jan 28, 2025 10:59 AM

    'पुष्पा 2' ओटीटी पर इस तारीख को हो रही रिलीज

    ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ का रीलोडेड वर्जन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब 30 जनवरी से ये ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्टर जारी करते हुए ये खबर शेयर की है जिसमें लिखा है, “द मैन, मिथ, ब्रैंड और. पुष्पा का रूल शुरू होने वाला है! नेटफ्लिक्स पर 23 मिनट की एक्स्ट्राम फुटेज के साथ पुष्पा 2 - रीलोडेड वर्जन देखें, जो जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है!''

  • Jan 28, 2025 9:57 AM

    लेटेस्ट फोटो में केएल राहुल संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं अथिया शेट्टी

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इस वायरल तस्वीर में केएल राहुल अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को प्यार से कमर से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के लिए अथिया अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में कपल को प्यार भरे मुस्कान के साथ देखा जा सकता है।

  • Jan 28, 2025 9:32 AM

    सर्जरी के बाद सैफ की जल्द रिकवरी पर उठे सवाल तो बहन सबा ने दिया करारा जवाब

    सर्जरी के बाद उनके तेजी से ठीक होने पर सवाल उठाया और हैरानी जताई कि रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होने के बाद एक्टर इतनी जल्दी कैसे चल-फिर रहे हैं। वहीं अब सैफ की बहन सबा पटौदी ने एक पोस्ट शेयर किया एक्टर की जल्द रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। बता दें कि सबा पटौदी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सैफ की जल्द रिकवरी पर सवाल उठाने वालों की बोलती बंद की है। सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर द फिल्मी ऑफिशियल की एक पोस्ट को रीशेयर किया है और लिखा है, "खुद को एजुकेट करें: डॉक्टर ने कारण बताया क्योंकि लोग सैफ की रिकवरी को 'क्विक' कहत रहे हैं। इमेज पर क्लिक करें और पूरा कैप्शन पढ़ें...''

  • Jan 28, 2025 8:45 AM

    देवोलीना भट्टाचार्जी ने रखा बेटे का नाम JOY

    देवोलीना भट्टाचार्जी का बेटे का जन्म 18 दिसंबर को हुआ था। एक्ट्रेस शुरुआत से ही बेटे की झलकियां तो दिखा रही थीं, लेकिन उन्होंने ना तो बेटे का चेहरा दिखाया था और ना ही बेटे का नाम बताया था। वहीं अब जब बेटा 39 दिन का हो चुका है तब एक्ट्रेस बेटे का नामकरण किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे और पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि देवोलीना रेड कलर की खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेटे के साथ पूजा कर रही हैं।

  • Jan 28, 2025 8:11 AM

    Rakhi Sawant को पाकिस्तान में मिला दूल्हा

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राखी ने पाकिस्तान में शादी को लेकर बात की। राखी ने कहा, 'मुझे पाकिस्तान से बहुत प्रपोजल मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली दो शादियों में मुझे कितना परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से पाकिस्तान में शादी करने के बारे में सोचूंगी।' राखी ने कहा कि कई पाकिस्तानी और इंडियन कपल शादी करके यूएस और दुबई सेटल हो गए हैं और अच्छे से जिंदगी गुजार रहे हैं। इस तरह की शादी दो देशों के बीच में शांति और समझ प्रमोट करती है। आगे राखी ने कहा, 'इंडियंस और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं और मेरे वहां फैंस भी हैं।'

  • Jan 28, 2025 7:57 AM

    कंगना रनौत के साथ काम करने पर क्या बोलीं स्वरा भास्कर

    'नहीं, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ये कहा कि वो चाहती हैं। उनसे पूछा गया कि लॉजिकली जो आपसे अलग हैं उनमें से किनके साथ काम करना चाहेंगी, जैसे कि स्वरा..कुछ इस टाइप का। देखिए मेरा लाइफ को लेकर कहना है कि नेवर से नेवर यानी कभी भी हमें किसी चीज को ना नहीं कहना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कोई अवसर न कंगना को आनेवाला है जिंदगी में और न मुझे, और ये ठीक है।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X