Guru Randhawa ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बने सिंगर

Guru Randhawa Record: पंजाबी पॉप सेनसेशन गुरु रंधावा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और यूट्यूब पर 14 बिलियन स्ट्रीम को पार करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए। इसके साथ ही, सिंगर ने अब ड्रेक, दुआ लिपा, बिली इलिश, ट्रैविस स्कॉट और दूसरे लोगों को पीछे छोड़ दिया है।
Guru Randhawa ने बनाया रिकॉर्ड
YouTube पर रंधावा के चैनल पर कुल 749 मिलियन व्यूज और 4.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रंधावा ने एक बयान में कहा, "यह मील का पत्थर ना केवल मेरे लिए बल्कि पूरे भारतीय संगीत के लिए गर्व का पल है। यह दर्शाता है कि हमारी आवाज कितनी दूर तक जा चुकी है और लोगों को एक साथ लाने में यह कितनी शक्तिशाली हो सकती है। मैं इस स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इस जर्नी का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का हमेशा आभारी रहूंगा।"
Guru Randhawa के गाने
यूट्यूब की शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 2024 में रंधावा के सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए गानों में ध्वनि भानुशाली के साथ इशारे तेरे, राजा कुमारी के साथ इन लव और बब्बू मान के साथ पागल शामिल हैं। दिसंबर 2024 में रंधावा ने पंजाब नाम के अपने गाने का ऐलान किया। इस वक्त, वह एक एक्टर के रूप में अपनी अगली फिल्म शौंकी सरदार की तैयारी कर रहे हैं, जो मई 2025 में रिलीज होगी।
रंधावा के नाम कुछ सबसे लोकप्रिय गाने हैं, जिनमें- 'पटोला', 'नाच मेरी रानी', 'सूट सूट', 'लगदी लाहौर दी', 'मोरनी बनके', 'बन जा रानी', 'स्लोली स्लोली', 'कौन नचदी', 'हाई रेटेड गबरू' और दूसरे फेमस गाने शामिल हैं।
महाकुंभ में गए थे Guru Randhawa
सिंगर ने वीकेंड में प्रयागराज में महाकुंभ का विजिट किया था और पवित्र जल में डुबकी लगाते हुए देखा गया था। उन्होंने इस गंगा स्नान के बारे में लिखा- 'प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है। भगवान के आशीर्वाद से अपनी नई जर्नी शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे!"


Click it and Unblock the Notifications











