..................... Munawar Faruqui Birthday Munawar Faruqui web series Munawar Faruqui songs Munawar Faruqui news - Hindi Filmibeat

Munawar Faruqui Birthday: एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं मुनव्वर, पहली वेब सीरीज का काम हुआ खत्म!

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui Birthday: आज मुनव्वर फारुकी आज 33 साल के हो गए हैं। ये एक ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत कम समय में ही अपनी सरआखों पर बैठा लिया है। एक चॉल से आम जिंदगी की शुरुआत करने वाला ये लड़का आज कामयाबी के फर्श पर पहुंच गया है।

मुनव्वर हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। चाहे वो उनकी स्टैंडअप कॉमेड रही हो या फिर उनकी तीखी पंचलाइन। उनके टैलेंट ने हमेशा से ही लोगों को हंसाया है और अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने हर बार अपने टैलेंट को लोगों का सामने अलग-अलग तरीके से पेश किया है। वो सिर्फ स्टैंड अप कॉमेडी तक ही सीमित नहीं रहे उन्होंने गाने गाए, एक्टिंग और कई कविताएं भी लिखीं।

कॉमेडी से की शुरुआत

मुनव्वर ने एक कॉमेडियन के रूप में अपने करियर की जर्नी को शुरू किया। उनके स्टैंड-अप शोज जल्द ही लोगों की सोशल मीडिया फीड का हिस्सा बन गए। हां, वो कॉन्ट्रोवर्सीज का भी हिस्सा बने लेकिन वो फिर उठे और उन्होंने अपने स्टैंड अप को नई उंचाइयों तक पहुंचाया।

म्यूजिक की दुनिया में छेड़ा अपना राग

कॉमेडी से परे, मुनव्वर ने एक म्यूजिशियन के रूप में भी लोगों को अपना जादू दिखाया है। उनकी आवाज और उनके गानों को लोगों ने अपना खूब प्यार दिया। हिना खान के साथ उनका गाना बरसात आ गई को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इसके अलावा उन्होंने कई गानों में रैप भी किया है।

एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

मुनव्वर फारूकी ने सिंगिंग और कॉमेडी से इतर एक्टिंग में भी अपना पहला कदम रख लिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज, फर्स्ट कॉपी को पूरा किया है। मुनव्वर के फैंस एक्साइटमेंट से भरे हुए हैं, वो ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि कॉमेडियन से एक्टर बनने की जर्नी में वो किस तरह अपनी छाप छोड़ेंगे।

रिएलिटी शोज के विनर

मुनव्वर फारूकी रिएलिटी शोज के सरताज भी हैं। उन्होंने लॉक अप के पहले सीजन को जीता था और फिर वो बिग बॉस का हिस्सा बने। इस शो के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन अपने धैर्य और समझदारी से उन्होंने लोगों का दिल जीता और बिग बॉस 17 के विनर बने।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X