..................... Akshay Kumar did 'OMG 2' after giving consecutive flops Something change in fees producer revealed - Hindi Filmibeat

लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद जब अक्षय कुमार ने की 'ओएमजी 2', तो फीस में हुआ बदलाव, निर्माता ने किया खुलासा

Akshay Kumar

Akshay Kumar: इस साल लगातार फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर हर तरफ सुर्खियों में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही हैं, फिल्म ठीक- ठाक बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी कर रही हैं। फिल्म 'ओएमजी 2' की सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़त हुई क्योंकि दोनों एक ही दिन रिलीज हुई थी। खैर इसी सबके बीच अक्षय कुमार की 'फीस' को लेकर फिल्म निर्माता ने बड़ा खुलासा किया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2-

हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जैसे ही फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब है।

अक्षय कुमार की इस खान और सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया की फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनाई गई है। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्माता अजीत अंधारे ने साफ कर दिया की फिल्म का बजट काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार की फीस को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

अक्षय कुमार की फिल्म पर बड़ा खुलासा-

फिल्म निर्माता अजीत अंधारे ने बताया कि अक्षय कुमार ने यह फिल्म मुफ्त में की है। उन्होंने कहा कि 'ओएमजी 2' के बजट की रिपोर्ट्स बेहद बढ़ा चढ़ाकर मीडिया में पेश की गई हैं। इसके विपरीत अक्षय ने फीस के रूप में एक भी रुपया नहीं लिया है। वास्तव में ऐसी साहसी फिल्म में शामिल वित्तीय और रचनात्मक जोखिम दोनों में हमारे साथ चले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X