अक्षय की फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज होने के बाद पंकज त्रिपाठी ने धर्म को लेकर दिया बयान, हर तरफ शुरु हुई चर्चाएं

Akshay Kumar film OMG 2: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है, हर कोई फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहा है। इस बीच पंकज त्रिपाठी अपने धर्म वाले बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी2-
अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी थी जिसके बाद सेंसर बोर्ड की तरफ से कथित तौर पर 27 कट्स के बाद फिल्म को रिलीज किए जाने की इजाजत मिली थी।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, तो फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेता ने मीडिया से बात चीत की और धर्म को लेकर अपना बयान दिया। इस सवाल पर कि क्या कभी ऐसा हुआ है जब उन्होंने सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया हो, पंकज त्रिपाठी ने जवाब दिया कि ऐसा हमेशा होता है।
उन्होंने कहा, "जो हमसे नहीं होता वो हम भगवान पर छोड़ देते हैं। कोई देखे न देखे वो तो देख रहा है।" बता दें कि फिल्म 'ओएमजी 2' में पंकज कांति का किरदार निभा रहे हैं जो भगवान का भक्त है और उसे अपनी भक्ति पर विश्वास है।
पंकज त्रिपाठी का धर्म पर विचार-
मीडिया से बात करते हुए पंकज ने आस्था को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा, "कर्म करो, यह कर्म प्रधान दुनिया है। आस्था और विश्वास पर ही दुनिया चल रही है। मेरा मानना है कि ईमानदारी से अपना काम कर लिया तो फल मिल ही जाएगा। विश्वास की बड़ी भूमिका है। हमें लगता है हमारा बुरा वक्त चल रहा है, लेकिन वक्त के साथ वह ठीक हो जाता है।"
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि,- "धर्म सिर्फ आस्था और प्रैक्टिस की चीज नहीं है। यहां आचरण भी अहम है और मैं आचरण में यकीन रखता हूं।" गौरतलब है कि , अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' एक शिव भक्त कांति की कहानी है जिसके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाता है। फिल्म में भगवान भक्त के साथ साथ सामाजिक मुद्दा भी दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
